फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Expensive diesel in the himachal, government increase vat

जनता को झटका, हिमाचल में महंगा हुआ डीजल

Wed, 29 Oct 2014 09:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला Updated Wed, 29 Oct 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
Expensive diesel in the himachal, government increase vat

हिमाचल में डीजल 48 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। हिमाचल मंत्रिमंडल ने डीजल पर वैट एक प्रतिशत बढ़ा दिया है। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि घाटे से उबरने के लिए हिमाचल में मूल्य वर्द्धित कर (वैट) की दरें बाहरी राज्यों की तर्ज पर बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में हुए महत्वपूर्ण फैसले के तहत डीजल पर वैट को 9.60 से बढ़ाकर 10.60 प्रतिशत तय किया गया है। इसके लिए वैट नियमों में संशोधन होगा।
विज्ञापन


वैट बढ़ने से अब डीजल के दाम बढ़ जाएंगे। इससे वाहनमालिकों और फिर आम जनता पर असर पड़ेगा। किरायों में भी वृद्घि हो सकती है।

50 हजार वाहन मालिकों को झटका

Expensive diesel in the himachal, government increase vat

प्रदेश में कांट्रेक्ट कैरेज वाहनों में पैसेंजर टैक्स की दरें अब प्रति सीट के हिसाब से बढ़ाई जाएंगी। प्रदेश में इनकी संख्या करीब 50 हजार हैं। इनमें बसें और छोटी गाडि़यां शामिल हैं।

हालांकि, अभी भी डीजल पर वैट पंजाब से कम रहेगा। पंजाब में सरचार्ज सहित यह 10.72 है। बैठक में चर्चा हुई कि हिमाचल में वैट की दरें बाहरी राज्यों से कम होने की वजह से इससे प्रदेश के कोष को काफी घाटा हो रहा है।

इसके लिए हिमाचल प्रदेश मूल्य वर्द्धित कर नियम 2005 में संशोधन किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश पैसेंजर एंड गुड्स रूल्स 1957 के नियम 9 का संशोधन कर यहां कांट्रेक्ट कैरेज वाहनों में पैसेंजर टैक्स की दरें बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है। अब रूट के हिसाब मूल्यांकन कर यात्री कर नहीं लिया जाएगा। यह सीट के हिसाब से सालाना तौर पर देय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed