फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   expect huge tourist in shimla on weekend

वीकेंड पर शहर के होटल पैक रहने की उम्मीद

Fri, 20 May 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
expect huge tourist in shimla on weekend
वीकेंड के लिए होटलों में कमरे 70 फीसदी तक पैक
विज्ञापन

अभी और बुकिंग मिलने की है उम्मीद
मैदानी इलाकों के स्कूलों में छुट्टियां होने से बढ़ने लगी आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मैदानी इलाकों केे स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने के बाद इस वीकेंड पर हिल्सक्वीन के होटल सैलानियों से पैक होने वाले हैं। शहर के बड़े होटलों में इस वीकेंड के लिए करीब 70 फीसदी तक कमरे एडवांस बुक हो चुके हैं। शनिवार शाम तक सभी कमरे पैक होने की उम्मीद है। मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के बाद वीकेंड के अलावा हफ्ते के सामान्य दिनों में भी होटलों के 60 फीसदी कमरे पैक चल रहे हैं।
शिमला में समर टूरिस्ट सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। मैदानों की तपती गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। मैदानी इलाकों के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली के कुछ स्कूलों में छुट्टियां शुरू होने के बाद इस वीकेंड पर लोग अपने परिवारों के साथ शिमला पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन

परिवार के साथ आने वाले लोगों ने होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग कर दी है ताकि शिमला पहुंचने पर कमरों की बुकिंग के लिए परेशानी न झेलनी पड़े। वीकेंड के अलावा हफ्ते के सामान्य दिनों में भी शिमला में सैलानियों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है। एक हफ्ते पहले जहां सामान्य दिनों में शहर के होटलों में 30 फीसदी तक कमरे बुक रहते थे अब 60 फीसदी से अधिक कमरे बुक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 फीसदी कमरे एडवांस बुक : प्रिंस
शिमला होटिलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा मैदानी इलाके के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली के कई स्कूल छुट्टियों के लिए बंद हो गए हैं। शहर के होटलों में 70 फीसदी तक कमरे एडवांस बुक हो गए हैं। वीकेंड पर 90 फीसदी से अधिक कमरे बुक रहने की उम्मीद है।

कुफरी और नारकंडा के होटलों में रौनक
शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा, नालदेहरा के होटलों में भी इन दिनों चहल पहल बढ़ गई है। बड़ी संख्या में सैलानी शहर से दूर ठहरना पसंद कर रहे हैं। बाहरी क्षेत्रों में होम स्टे और बेड एंड ब्रेेक फास्ट इकाइयों में भी कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed