{"_id":"62a4d8d77246da24c41fb0bb","slug":"exlater-work-strat-in-shimla-shimla-news-sml4118393151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखू में किया एस्कलेटर का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखू में किया एस्कलेटर का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखू मंदिर के लिए बनेगा यह एस्केलेटर, शहरी विकास मंत्री ने किया शिलान्यास
श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में होगी आसानी
7.94 करोड़ रुपये होंगे एस्केलेटर पर खर्च
23.23 मीटर होगी लंबाई
1.65 मीटर होगी एस्केलेटर चौड़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जाखू मंदिर जाने के लिए मरीजों को एस्केलेटर की सुविधा मिलेगी। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शनिवार को जाखू में स्थापित होने वाले शहर के पहले एस्केलेटर का शिलान्यास किया।
परियोजना का निर्माण कार्य रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कार्पोरेशन द्वारा किया जाएगा। परियोजना की लागत 7 करोड़ 94 लाख रुपये रखी है। निर्माण कार्य छह महीने के पूरा होगा। मंदिर परिसर तक गाड़ियां ले जाने की सुविधा नहीं है। ऐसे में यह एस्केलेटर यहां लगाया जा रहा है।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि एस्केलेटर लगने से शहर के लोगों के साथ पर्यटकों को भी मंदिर पहुंचने में सुविधा होगी। कहा कि पहले और दूसरे एस्केलेटर की लंबाई 23.23 मीटर रखी है। प्रत्येक एस्केलेटर की चौड़ाई 1.65 मीटर है। एस्केलेटर की गति 0.5 मीटर प्रति सेकंड है। लंबे समय से इसका निर्माण कार्य एफसीए की मंजूरी न मिलने से अटका पड़ा था। ऐसे में यह कार्य शुरू नहीं हो पाया था। इस अवसर पर महापौर नगर निगम शिमला सत्या कौंडल, उपमहापौर शैलेंद्र चौहान,उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, पार्षद अर्चना धवन, किरण बाबा, दीपक शर्मा, कमलेश मेहता, किमी सूद, रेणु चैहान, पूर्ण मल, शैली, नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली, अधिशाषी अभियंता राजेश ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कवर्ड पाथ का भी किया शिलान्यास
शिमला। मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कीमैन क्वाटर से बाबा बालक नाथ मंदिर तक कवर्ड पाथ का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ढके हुए रास्ते के निर्माण से श्रद्धालुओं को हर मौसम में इसकी सुविधा प्राप्त होगी। इसकी परियोजना लागत लगभग 2 करोड़ रुपये है।