{"_id":"57413dd14f1c1bc979ac70cd","slug":"excise-department-slaps-rs-6-lakh-fine-on-95-hotels","type":"story","status":"publish","title_hn":"95 होटलों में ताबड़तोड़ छापामारी, छह लाख जुर्माना वसूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
95 होटलों में ताबड़तोड़ छापामारी, छह लाख जुर्माना वसूला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 22 May 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
लग्जरी टैक्स मामले में आरोपी होटल मालिकों से मौके पर 6 लाख 47 हजार 500 रुपये वसूल किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन सीजन के दौरान कई होटल मालिक लग्जरी टैक्स चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी सूचना मिलने के बाद आबकारी एवं कराधान महकमे ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान होटल मालिकों में हड़कंप मच गया। महकमे ने शोघी से लेकर रामपुर तक दो दिन की बड़ी कार्रवाई की है। माल रोड , कुफरी , मशोबरा, तारादेवी , घणाहट्टी इत्यादि में 95 होटलों की चेकिंग की गई। इसमें से 20 होटलों को मौके पर जुर्माना किया गया। 10 होटलों के चालान किए गए।
विज्ञापन
लग्जरी टैक्स मामले में आरोपी होटल मालिकों से मौके पर 6 लाख 47 हजार 500 रुपये वसूल किए गए। इसके अलावा वैट एक्ट में 1 लाख 23 हजार जुर्माना वसूल किया गया। पर्यटक सीजन के दौरान कई होटल संचालक लग्जरी टैक्स की चोरी करते हैं। सैलानियों से तो पूरा टैक्स ले लेते हैं लेकिन आगे उसकी एंट्री नहीं दिखाते। कई होटल संचालक रजिस्टर में होटल के किराये के कमरे की कम एंट्री दिखाते हैं। इन दोनों ही सूरत में होटल संचालक टैक्स बचाने की जुगत में होते हैं।
विज्ञापन
पर्यटक सीजन के दौरान इस तरह के मामले ज्यादा सामने आते हैं। लिहाजा महकमे के सहायक आयुक्त सतीश शर्मा ने खुद कार्रवाई का जिम्मा संभाला और ईटीवो प्रदीप शर्मा, गोपाल ठाकुर , किरन गुप्ता , वंसुधरा शर्मा, इंद्र शर्मा, राजेश कुमार , संतोष कुमार , इंस्पेक्टर हंसराज, कृपाराम, मनोज , जयपाल , नरेंद्र , मोनिका , सुरेंद्र और गुरवचन को टीम में शामिल किया और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
क्या कहते हैं सहायक आयुक्त
सहायक आयुक्त सतीश शर्मा ने कहा कि एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पर्यटक सीजन के दौरान कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। औचक निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।