फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   excise department slaps Rs 6 lakh fine on 95 hotels

95 होटलों में ताबड़तोड़ छापामारी, छह लाख जुर्माना वसूला

Sun, 22 May 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 22 May 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
excise department slaps Rs 6 lakh fine on 95 hotels
लग्जरी टैक्स मामले में आरोपी होटल मालिकों से मौके पर 6 लाख 47 हजार 500 रुपये वसूल किए गए।

पर्यटन सीजन के दौरान कई होटल मालिक लग्जरी टैक्स चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी सूचना मिलने के बाद आबकारी एवं कराधान महकमे ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान होटल मालिकों में हड़कंप मच गया। महकमे ने शोघी से लेकर रामपुर तक दो दिन की बड़ी कार्रवाई की है। माल रोड , कुफरी , मशोबरा, तारादेवी , घणाहट्टी इत्यादि में 95 होटलों की चेकिंग की गई। इसमें से 20 होटलों को मौके पर जुर्माना किया गया। 10 होटलों के चालान किए गए।

विज्ञापन


लग्जरी टैक्स मामले में आरोपी होटल मालिकों से मौके पर 6 लाख 47 हजार 500 रुपये वसूल किए गए। इसके अलावा वैट एक्ट में 1 लाख 23 हजार जुर्माना वसूल किया गया। पर्यटक सीजन के दौरान कई होटल संचालक लग्जरी टैक्स की चोरी करते हैं। सैलानियों से तो पूरा टैक्स ले लेते हैं लेकिन आगे उसकी एंट्री नहीं दिखाते। कई होटल संचालक रजिस्टर में होटल के किराये  के कमरे की कम एंट्री दिखाते हैं। इन दोनों ही सूरत में होटल संचालक टैक्स बचाने की जुगत में होते हैं।
विज्ञापन


पर्यटक सीजन के दौरान इस तरह के मामले ज्यादा सामने आते हैं। लिहाजा महकमे के सहायक आयुक्त सतीश शर्मा ने खुद कार्रवाई का जिम्मा संभाला और ईटीवो प्रदीप शर्मा, गोपाल ठाकुर , किरन गुप्ता , वंसुधरा शर्मा, इंद्र शर्मा, राजेश कुमार , संतोष कुमार , इंस्पेक्टर हंसराज, कृपाराम, मनोज , जयपाल , नरेंद्र , मोनिका , सुरेंद्र और गुरवचन को टीम में शामिल किया और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं सहायक आयुक्त
सहायक आयुक्त सतीश शर्मा ने कहा कि एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पर्यटक सीजन के दौरान कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। औचक निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed