फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Excise department raids, recover penalty from shopkeepers

बेनकाब हुए शहर के टैक्स चोर, भरना पड़ा जुर्माना

Sat, 28 Jun 2014 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Jun 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
Excise department raids, recover penalty from shopkeepers

आबकारी एवं कराधान विभाग शिमला की दो टीमों ने वीरवार को मालरोड, लोअर बाजार और कुफरी में छापे मारकर वैट और लग्जरी टैक्स चोरी के मामले पकड़कर कारोबारियों से 3.43 लाख टैक्स और पेनल्टी वसूल की।

विज्ञापन


आबकारी सहायक आयुक्त सतीश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। विभाग की टीम ने ईटीओ वसुंधरा की अगुवाई में इंस्पेक्टर गोवर्धन के साथ मिलकर मुख्य शहर में माल रोड, लोअर बाजार की दुकानों में चेकिंग की।
विज्ञापन


यहां पांच दुकानों में वैट टैक्स चोरी के मामले पकड़े गए। टीम ने 1.75 लाख टैक्स और पेनल्टी वसूल की। वहीं टीम ने कैथू में एक होटल में चेकिंग कर लग्जरी टैक्स न चुकाने का मामला पकड़ा। यहां कारोबारी से 65 हजार का टैक्स वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुफरी की ओर ईटीओ इंद्र कुमार की अगुवाई में गई टीम ने एक निजी होटल में लग्जरी टैक्स का मामला पकड़ा। होटल कारोबारी से 1.3 लाख का टैक्स वसूल किया गया।

सहायक आयुक्त ने कहा कि एक जुलाई से ई रिटर्न सभी पंजीकृत कारोबारियों के लिए अनिवार्य किए जाने के लिए कारोबारियों को जागरूक किया जा रहा है। यदि किसी भी कारोबारी को समस्या हो, तो वे उनके कार्यालय के साथ ही संबंधित क्षेत्र के ईटीओ, इंस्पेक्टर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed