फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   excise department raid in hotels.

निजी होटलों में ताबड़तोड़ छापे, संचालकों के हाथ-पांव फूले

Mon, 18 May 2015 09:06 AM IST
Updated Mon, 18 May 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
excise department raid in hotels.

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आबकारी एवं कराधान विभाग ने निजी होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। 69 होटलों में छापे डाले गए। अभियान के लिए विभाग ने आधा दर्जन टीमों का गठन किया था। विभाग की इस कार्रवाई से दिन भर होटल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। रविवार को राजधानी शिमला, ढली, कुफरी, शोघी, तारादेवी, ठियोग, रोहड़ू और कुमारसैन में यह कार्रवाई की गई। 27 होटलों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई। गैर पंजीकृत कमरों में टूरिस्ट को ठहराकर टैक्स चोरी की जा रही थी।

विज्ञापन


17 होटलों से 1.92 लाख का जुर्माना वसूल किया गया। इधर, दस होटलों के दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। इन्हें अब नोटिस जारी किए जाएंगे। सुनवाई के बाद उनसे टैक्स वसूली और पेनल्टी लगाई जाएगी। रविवार सुबह ही विभाग की टीमों ने छापेमारी शुरू कर दी। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई होटल संचालक होटलों को ताले लगाकर इधर-उधर हो गए।

विज्ञापन

पूरे जिले में जारी रखा जाएगा अभियान

excise department raid in hotels.

जिन्हें मौका नहीं मिला, उन विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ा। टैक्स चोरी और दूसरी गड़बड़ियां सामने आने पर लाखों का जुर्माना वसूल किया गया। सहायक आयुक्त सतीश कुमार, ईटीओ प्रितपाल सिंह, रवि सूद, इंद्र शर्मा, किरण गुप्ता, प्रेमलता, वसुंधरा की अगुवाई में टीमें बनाकर पूरे शहर के होटलों में छापेमारी की।

इसके अलावा रोहड़ू में बनीत कुमार और कुमारसैन में नूतन कुमार की टीम ने सहायक आयुक्त के दिशा निर्देशों पर कार्रवाई की। शर्मा ने बताया कि पर्यटन सीजन में यह अभियान पूरे जिले में जारी रखा जाएगा। टैक्स चोरी करने वालों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed