फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   excise department caught 500 crore illegal business of gold.

सोने के 500 करोड़ के काले कारोबार का भंडाफोड़

Wed, 30 Sep 2015 09:19 AM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
excise department caught 500 crore illegal business of gold.

हिमाचल के परवाणू में सोने के 500 करोड़ के काले कारोबार का आबकारी एवं कराधान विभाग ने पर्दाफाश किया है। कंपनी बिना एंट्री टैक्स बाहरी राज्यों से सोना मंगवाकर कारोबार कर रही थी। विभाग ने एक साल के रिकॉर्ड को खंगाला है, जिसमें इसका खुलासा हुआ है। कंपनी पर करीब 1.84 करोड़ रुपये टैक्स और जुर्माना किया गया है।

विज्ञापन


उद्यमी को एक महीने के भीतर टैक्स और जुर्माना भरने का नोटिस दिया गया है। आबकारी व कराधान अधिकारी भूप राम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गड़बड़झाले को सुलझाने में सहायक आबकारी व कराधान अधिकारी तुलसी राम राणा ने अहम भूमिका निभाई है। बताया जा रहा है कि शक के आधार पर कंपनी सर्विलेंस पर आई।

विज्ञापन

ऐसे हुआ भंडाफोड़

excise department caught 500 crore illegal business of gold.

एक महीने तक उद्योग में आने वाले सामान की निगरानी की गई। इस दौरान पाया गया कि नाके पर न तो सामान की एंट्री करवाई गई है और न ही ऑनलाइन डिक्लरेशन की जा रही थी। इस पर विभाग की टीम उद्योग में पहुंची। एक साल का रिकॉर्ड खंगाला गया। इसमें गड़बड़झाले का खुलासा हुआ।

.25 फीसदी एंट्री टैक्स
ईटीओ ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर विभाग ने आरोपी उद्योगपति को जुर्माने व टैक्स के रूप में राशि जमा करवाने के लिए एक माह का नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि सोने पर .25 फीसदी एंट्री टैक्स लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed