{"_id":"6005bf3b8ebc3e33dc3e68bd","slug":"exams-will-be-online-from-first-to-fourth-and-sixth-and-seventh-class-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली से चौथी और छठी और सातवीं कक्षा की ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली से चौथी और छठी और सातवीं कक्षा की ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Tue, 19 Jan 2021 10:13 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पहली से चौथी और छठी सातवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन ही होंगी। इन परीक्षाओं के परिणाम के आधार पर ही विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट किया जाएगा। राइट टू एजूकेशन एक्ट में इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। आंतरिक असेसमेंट के आधार पर उन्हें अगली कक्षा में दाखिला दिया जाता है। प्रदेश सरकार ने इन कक्षाओं को अभी खोलने का फैसला नहीं लिया है ऐसे में संभावित है कि मार्च महीने में इन कक्षाओं की ऑनलाइन परीक्षा होंगी।
विज्ञापन
बीते दिनों हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पांचवीं कक्षा और आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नियमित तौर पर कक्षा लगाने का फैसला लिया गया है। प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 1 फरवरी और शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 15 फरवरी से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। इन कक्षाओं की परीक्षाओं को लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बीते दिनों संभावित डेटशीट भी जारी कर दी गई है। 10वीं और 12वीं कक्षा की फरवरी अंत या मार्च में प्री बोर्ड परीक्षा भी दी जानी है। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि जिन कक्षाओं को अभी नियमित तौर पर नहीं खोला जाएगा, उनकी परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही होंगी।
विज्ञापन