{"_id":"69bff04ad265060e440c23d3","slug":"exam-for-teachers-posts-shimla-news-c-19-sml1008-694467-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए शिमला में 3 केंद्रों पर हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए शिमला में 3 केंद्रों पर हुई परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए रविवार को प्रदेशभर सहित राजधानी शिमला में परीक्षा आयोजित की गई। बोर्ड ने इसके लिए शिमला में 3 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। शिमला में सैकड़ों शिक्षकों ने सीबीएसई स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए परीक्षा दी। परीक्षा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आयोजित की। राजकीय उच्च विद्यालय पोर्टमोर, राजकीय कन्या महाविद्यालय और सेंट बीड्स कॉलेज केंद्र बनाए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों में पूर्वाह्न 11:00 से 1:00 बजे तक परीक्षा हुई। शिक्षक कर्म सिंह ने बताया कि उन्होंने अर्थशास्त्र विषय के लिए परीक्षा दी है। पेपर आसान आया था। हालांकि कुछ अन्य विषयों के शिक्षकों ने बताया कि उनका पेपर मुश्किल आया था। उधर, बोर्ड का कहना है कि शिमला में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।
गौरतलब है कि प्रदेश में इस सत्र से सरकारी स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड के तहत पढ़ाई शुरू हुई है। सरकार ने 140 से ज्यादा स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड में शामिल किया है। इन स्कूलों में 5600 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती होनी है। इसके लिए करीब 10 हजार शिक्षकों ने आवेदन किया था। रविवार को प्रदेशभर में हिमाचल प्रदेश स्कूल बोर्ड ने 26 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की।