फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ex servicemen truck union stopped trucks carrying cement from Nalagarh at Bhota, know the whole matter

Hamirpur News: नालागढ़ से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रकों को यूनियन ने भोटा में रोका, जानें पूरा मामला

Thu, 22 Dec 2022 11:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Dec 2022 11:18 PM IST
सार

प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस चौकी भोटा के तहत गुरुवार रात को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने नालागढ़ से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रकों को हाईवे पर रोक लिया। 

विज्ञापन
ex servicemen truck union stopped trucks carrying cement from Nalagarh at Bhota, know the whole matter
सीमेंट लेकर आ रहे ट्रकों को यूनियन ने भोटा में रोका - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस चौकी भोटा के तहत गुरुवार रात को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने नालागढ़ से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रकों को हाईवे पर रोक लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी भोटा की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन मामला जल्द नहीं सुलझने पर डीएसपी और हमीरपुर थाना से एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यूनियन के अध्यक्ष जगननाथ शर्मा और सतीश कुमार ने कहा कि अदाणी कंपनी ने बिना नोटिस बरमाणा और दाड़लाघाट की सीमेंट कंपनियों को बंद कर दिया है।

विज्ञापन


जिसके चलते जहां सैकड़ों लोगों का रोजगार छूटा तो वहीं ट्रक ऑपरेटरों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने साजिश के तहत कई महीने पहले से बिलासपुर और दाड़लाघाट से हजारों टन क्लींकर एकत्रित कर नंगल और नालागढ़ में जमा कर लिया था ताकि हिमाचल में इस तरह की स्थित उत्पन्न की जा सके। अब जब बरमाणा और दाड़लाघाट की सीमेंट कंपनियां बंद हैं तो कंपनी ने नालागढ़ और नंगल प्लांट से हिमाचल के डीलरों को सीमेंट भेजना शुरू कर दिया है। शर्मा ने कहा कि कई जगह से शिकायतें आ रही हैं कि सीमेंट की कालाबाजारी की जा रही है और लोगों को कई गुणा महंगे दाम पर सीमेंट बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


यही नहीं नालागढ़ से सीमेंट लाने वाली गाड़ियों में क्षमता से अधिक सीमेंट लादा जा रहा है। गुरुवार को भोटा में रोकी गई इन गाड़ियों को जब चेक किया गया तो सभी छह गाड़ियों में क्षमता से अधिक सीमेंट पाया गया। जिस पर चार ट्रकों का 26-26 हजार रुपये का चालान, जबकि दो ट्रालों के 32-32 हजार रुपये के चालान काटे गए। शर्मा ने कहा कि सिर्फ अल्ट्राटेक सीमेंट की आपूर्ति होने देंगे, एससीसी और अंबुजा सीमेंट की आपूर्ति बंद है। जो आदेशों की अवहेलना करेगा, कानूनन कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम को कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed