{"_id":"58eb7ff84f1c1bc236cf5409","slug":"ex-cm-prem-kumar-dhumal-receives-birthday-wishes-from-cm-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने धूमल को कहा- मैनी-मैनी हैपी रिटर्न्स ऑफ द डे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने धूमल को कहा- मैनी-मैनी हैपी रिटर्न्स ऑफ द डे!
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Mon, 10 Apr 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भले ही सियासी तौर पर विरोधी रहे हों, लेकिन जन्मदिन पर दोनों एक-दूसरे को बधाई देना नहीं भूलते। सोमवार को धूमल के जन्मदिन पर वीरभद्र सिंह ने उन्हें फोन पर बधाई दी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धूमल को फोन पर मुस्कुराते हुए कहा- मैनी-मैनी हैपी रिटर्न्स ऑफ द डे!
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र सिंह ने दोपहर बाद राज्य लोक सेवा आयोग के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद लंच पर जाते समय धूमल को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने एक बार बधाई देने के बाद दोहराया- मैनी-मैनी हैपी रिटर्न्स ऑफ द डे। दूसरी ओर से नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल ने भी सीएम वीरभद्र सिंह को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद किया। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल का सोमवार को जन्मदिन था।
विज्ञापन