फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ex Army Solider Demands to Raise Martyr Saurbh Kalia Case in ICJ.

जाधव के बाद अब इस शहीद का मामला ICJ में ले जाने की तैयारी

Wed, 24 May 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 24 May 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
Ex Army Solider Demands to Raise Martyr Saurbh Kalia Case in ICJ.

कारगिल युद्ध में शहीद कैप्टन सौरभ कालिया से हुए अमानवीय व्यवहार का मामला अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में ले जाने के लिए पूर्व सैनिक एकजुट हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग ने धर्मशाला कॉलेज के आडिटोरियम में वार्षिक सम्मेलन के दौरान प्रस्ताव पारित कर शहीद कैप्टन सौरभ कालिया को न्याय दिलाने की बात कही।

विज्ञापन


सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने प्रस्ताव पर मुहर लगाई। पूर्व सैनिक लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बलबीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि जब कुलभूषण जाधव को न्याय दिलाने के लिए केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मामला उठाकर सफलता हासिल कर सकती है तो शहीद कैप्टन सौरभ कालिया को भी उसी तर्ज पर न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन


शहीद कालिया के पिता अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए केस अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में चलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे हैं। अभी तक केंद्र सरकार ने शहीद कालिया का केस अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में चलाने के लिए हामी नहीं भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजर मनकोटिया ने कहा कि पूर्व सैनिक लीग हिमाचल सरकार के जरिए केंद्र सरकार से इस मामले को उठाएगी और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में शहीद को इंसाफ दिलाया जाएगा। 

पढ़िए क्या कहते हैं शहीद के पिता

Ex Army Solider Demands to Raise Martyr Saurbh Kalia Case in ICJ.

सम्मेलन में आए शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के पिता डॉ. एनके कालिया ने कहा कि पूर्व सैनिक लीग के प्रस्ताव से उनका हौसला और बढ़ा है। पाकिस्तानी सेना ने कैप्टन सौरभ कालिया सहित पांच सैनिकों से अमानवीय यातनाएं दीं।

साढ़े चार साल पहले मैंने सुप्रीम कोर्ट में केस किया था। उम्मीद के मुताबिक इसमें प्रगति नहीं हुई। केंद्र सरकार ने केस को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई। कुलभूषण जाधव मामले के बाद लगता है कि केंद्र सरकार इस केस में भी गंभीरता दिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed