फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Evil powers were driven away by burning mashaal, thousands of people gathered in the home parv of Maa Durga

Kullu: जलती मशालों से भगाईं बुरी शक्तियां, मां दुर्गा के होम पर्व में उमड़े हजारों लोग, देखें वीडियो

Sat, 27 Aug 2022 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Aug 2022 06:07 PM IST
सार

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या को सैंज के बनोगी देहऊरी पटाहरा में माता दुर्गा के सम्मान में होम पर्व मनाया गया। पटाहरा में माता के मंदिर में एकत्रित होकर हारियानों ने जलती मशालों से बुरी शक्तियों को भगाया। 

विज्ञापन
Evil powers were driven away by burning mashaal, thousands of people gathered in the home parv of Maa Durga
मां दुर्गा के होम पर्व में उमड़े हजारों लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में भाद्रपद संक्रांति से मेलों का आगाज हुआ है। इसी कड़ी में परंपरा का निर्वहन करते हुए भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या को सैंज के बनोगी देहऊरी पटाहरा में माता दुर्गा के सम्मान में होम पर्व मनाया गया। पटाहरा में माता के मंदिर में एकत्रित होकर हारियानों ने जलती मशालों से बुरी शक्तियों को भगाया। देर रात माता का रथ मंदिर से बाहर निकलते ही सैकड़ों लोगों ने अपनी मशालें ऊपर उठाईं और माता के निर्देश पर परंपरा को निभाते हुए तीन बार परिक्रमा की और उसके बाद बुरी शक्तियों को भगाने का दौर शुरू हुआ। इस देव कारज के हजारों श्रद्धालु गवाह बने। होम पर्व में माता दुर्गा के दर्शन पाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पटाहरा गांव में पहुंचे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस पर्व में सैंज घाटी ग्राम पंचायत बनोगी, सुचैहण और दुशाहड़ के कई गांव के लोगों समेत रैला, पल्दी, शैंशर, शांघड़, भलाण, कनौन, धाऊगी आदि क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने भी हाजरी भरी। इस पर्व के प्रति घाटी वासियों में गहरी आस्था है। मान्यता है कि होम पर्व से एक सप्ताह पहले से माता दुर्गा के प्रमुख कारदार उपवास रखते हैं। आदिकाल से चली आ रही मान्यताओं के अनुसार मुख्य कारकूनों के लिए बाल, नाखून काटना निषेध है तथा उन्हें जमीन पर आसन लगाकर सोना पड़ता है तथा जिन क्षेत्रों में होम पर्व मनाया जाता है, उनमें मीट का सेवन करना भी प्रतिबंधित रहता है। इस परंपरा का घाटी के लोग वर्तमान में भी निर्वहन कर रहे हैं। भगवती नव दुर्गा कमेटी के प्रधान चमन राणा ने कहा कि पटाहरा होम पर्व माता दुर्गा के निर्देशों अनुसार मनाया गया। इस पर्व में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान कारदार किशन चंद, गुर ढोले राम, धामी रोशन लाल, पुजारी लीलाधर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed