{"_id":"69ca8c7df598e287d3001377","slug":"events-from-the-doctors-life-depicted-in-the-play-man-ke-bhanwar-shimla-news-c-19-sml1002-698347-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मन के भंवर नाटक में दर्शाई \nडॉक्टर के जीवन की घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मन के भंवर नाटक में दर्शाई डॉक्टर के जीवन की घटनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेयटी में नाट्य उत्सव में किया मंचन
कलाकारों ने पति-पत्नी के रिश्तों को दर्शकों के समक्ष रखा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में सोमवार नाट्य उत्सव के समापन पर मन के भंवर नाटक का मंचन किया गया। इसमें मनोचिकित्सक के जीवन की घटनाएं दर्शाई गईं।
नाटक का निर्देशन रूपेश भीमटा ने किया है। शिमला एक्टिंग अकादमी की ओर से प्रदर्शित इस नाटक में दिखाया कि एक मनोचिकित्सक जो स्वयं मनोरोगी है इस भौतिक युग में भी अपना कार्य सादगी, समर्पण और प्रतिबद्धता से करता है। दूसरी ओर चिकित्सक की पत्नी छाया जो बहुत भौतिकवादी है और विलासिता पसंद करती है। विचारों में अंतर के कारण उनके रिश्ते में दरार आ जाती है। एक मनोचिकित्सक जो अपना पूरा जीवन दूसरों का उपचार करने में लगा देता है और खुद एक मनोरोगी बन जाता है। दया प्रकाश सिंह द्वारा लिखित नाटक मन के भंवर अद्वितीय माना गया है। सभागार में मौजूद दर्शकों ने मंच पर कलाकारों की प्रस्तुतियों की खूब सराहना की। नाटक में रूपेश भीमटा, रेखा तनवर, रोहित कंवल, हरदेव ठाकुर, प्रीति ठाकुर, अभिषेक वर्मा, आदर्श चौहान, लक्की राजपूत, पलक, पायल, अशोक और पंकज भारती ने अभिनय किया।