फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   entry of Entrepreneurs from Chandigarh and Mohali banned into BBN

चंडीगढ़ और मोहाली के उद्यमियों के बीबीएन में प्रवेश पर प्रतिबंध

Mon, 04 May 2020 10:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
entry of  Entrepreneurs from Chandigarh and Mohali banned into BBN
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सोलन जिला पुलिस बद्दी ने चंडीगढ़ और मोहाली से आने वाले उद्योगपतियों के आगमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। पंचकूला, कालका और पिंजौर के रहने वाले मालिक और अधिकारी स्टाफ को ही बीबीएन में प्रवेश की इजाजत होगी। वे  भी सिर्फ टोल बेरियर बरोटीवाला से ही प्रवेश और निकासी कर सकेंगे।

विज्ञापन


 जिला प्रशासन की ओर से सोमवार से इंडस्ट्री मालिकों को सप्ताह में एक दिन आने की अनुमति दी गई है। जिला बद्दी पुलिस ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि नालागढ़-बद्दी-बरोटीवाला आने वाले इंडस्ट्री मालिकों और अधिकारी स्टाफ को टोल बैरियर बरोटीवाला से एंट्री और एग्जिट करना होगा। जिला पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि बिना परमिशन किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा और कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर चंडीगढ़ और मोहाली से आने वाले उद्यमियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed