{"_id":"8b46370701bf37b012bba021a37b60ea","slug":"entry-fees-increased-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बढ़ा एंट्री शुल्क, उद्योगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बढ़ा एंट्री शुल्क, उद्योगों को राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 27 Oct 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में राजस्व बढ़ाने और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकारी खरीद पर दो फीसदी प्रवेश शुल्क बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। एक अक्तूबर की कैबिनेट बैठक में इस सिलसिले में फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
यह व्यवस्था सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों की खरीद पर लागू होगी। प्रदेश से बाहर की कंपनियों से किसी प्रकार का सामान खरीद की स्थिति में अब प्रवेश शुल्क तीन से बढ़ाकर पांच फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल में स्थिति औद्योगिक इकाईयों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार की ओर से यह कदम प्रदेश में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए लिया गया है, जिससे हिमाचल की उद्योगों को प्रदेश के बाहर की कंपनियों के मुकाबले खड़ा किया जा सके।
विज्ञापन
इससे सरकार को सालाना अरबों रुपये राजस्व की आय होने का अनुमान है।