{"_id":"f4eb7df16be3043c9dd7403a2748343e","slug":"enthusiasm-celebrated-shri-guru-nanak-dev-ji-light-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया गया प्रकाश उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया गया प्रकाश उत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 25 Nov 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 546वां पावन प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा साहिब बालूगंज में मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब बालूगंज के अध्यक्ष सरदार गुरसागर सिंह चौधरी ने बताया कि इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद निशान साहिब की सेवा की। शुक्रवार से गुरुद्वारा साहिब बालूगंज में शुरू हुआ गुरुग्रंथ साहिब का तीन दिवसीय अखंड पाठ भी रविवार को संपन्न हो गया। सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक अखंड पाठ साहिब का भोग लगा।
विज्ञापन
इस मौके पर कीर्तन आसा दी वार और गुरवाणी विचार हेड ग्रंथी हरजीत सिंह जी ने किया। गुरु का लंगर भी लगा। आयोजन में गुरुद्वारा पाराचिनार सभा सहित शहर के सभी गुरुद्वारों की प्रबंधन समितियों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
छोटा शिमला, कैथू, बालूगंज, चक्कर, कच्चीघाटी और जतोग के लोगों ने भाग लिया।