फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Engine ran at 35 kmph at the kalka shimla heritage rail track trail successful

हेरिटेज ट्रैक पर 35 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से दौड़ा इंजन, ट्रायल सफल

Wed, 12 Dec 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Engine ran at 35 kmph at the kalka shimla heritage rail track trail successful

कालका-शिमला हेरिटेज रेल ट्रैक पर मंगलवार को 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से इंजन दौड़ाने का ट्रायल सफल रहा। 35 मिनट में इंजन ने 18 किलोमीटर की दूरी तय की। अब जनवरी में इंजन के साथ कोच जोड़ कर हाई स्पीड ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन


इस ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड 25 से बढ़ाकर 35 किलोमीटर प्रति घंटा करने की कवायद के तहत यह ट्रायल करने की तैयारी है। वीरवार से दूसरे चरण का तीन दिवसीय ट्रायल शुरू होगा। इस ट्रायल में 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर इंजन का ब्रेकिंग सिस्टम जांचा जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को ट्रायल इंजन सुबह 9:30 बजे शिमला से शोघी रवाना हुआ और 55 मिनट बाद शोघी पहुंचा। शोघी से इंजन 10:50 पर रवाना हुआ और 11:24 पर शिमला पहुंचा। करीब 18 किलोमीटर की दूरी इंजन ने 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से 34 मिनट में पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरडीएसओ टीम रिपोर्ट तैयार कर रेल मुख्यालय को सौंपेगी

Engine ran at 35 kmph at the kalka shimla heritage rail track trail successful

दूसरे ट्रायल के लिए इंजन शोघी से 1:10 पर शिमला की ओर रवाना हुआ और 1:45 बजे शिमला पहुंचा। इस बार इंजन ने 35 मिनट में शोघी से शिमला की दूरी तय की। 

लखनऊ से आई आरडीएसओ (रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन) की टीम स्पीड बढ़ाने के लिए किए ट्रायल की रिपोर्ट तैयार कर रेल मुख्यालय को सौंपेगी।

रिपोर्ट पर विचार-विमर्श के बाद इस ट्रैक पर गाडि़यों की रफ्तार बढ़ाने पर फैसला होगा। यदि रिपोर्ट में 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार को हरी झंडी मिलती है तब भी स्पीड 30 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक तय नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed