फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   enforcement directorate investigation in technomac scam in himachal pradesh

टेक्नोमैक के बैंक लोन घोटाले की ईडी ने शुरू की नियमित पड़ताल

Wed, 14 Aug 2019 11:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Aug 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
enforcement directorate investigation in technomac scam in himachal pradesh
फाइल फोटो

प्रदेश के 4300 करोड़ से ज्यादा के बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाले में सामने आए 2000 करोड़ के बैंक लोन घोटाले की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नियमित पड़ताल शुरू कर दी है। जनवरी में सीआईडी की पहली चार्जशीट कोर्ट में पेश होने के बाद से ही ईडी ने मामले पर अपनी नजरें जमा दी थीं। सीआईडी ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर बीस से ज्यादा लोगों को नामजद किया था। अब ईडी ने मामले में बैंक लोन की रकम की मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में ईडी ने लोन देने वाले बैंकों के संघ (कंसोटियम) और मामले की जांच करने वाले सीआईडी अधिकारियों से संपर्क साधा है। साथ ही बैंकों से लोन लेने से जुड़े दस्तावेज भी मांगे हैं। ईडी बैंक लोन राशि की मनी लांड्रिंग की जांच कर रहा है। साथ ही वह इस राशि के दूसरे प्रदेश या विदेश में निवेश की भी तह तक जाने में जुटा है।

विज्ञापन

कस सकता है शिकंजा

चार साल पहले सीआईडी ने टेक्नोमैक कंपनी के प्रबंधन के खिलाफ कर चोरी और बिजली बिल घोटाले से संबंधित दो मामले दर्ज किए थे। शुरुआत में जांच ठंडी रही, लेकिन पिछले दो साल में सीआईडी ने दोनों ही मामलों में करीब दो दर्जन लोगों को नामजद करते हुए सिरमौर की स्थानीय कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।

इस चार्जशीट में बैंक लोन के घपले की बात सामने आई, जिसके बाद हिमाचल पुलिस से जानकारी मिलने पर प्रवर्तन निदेशालय ने मामले में जांच शुरू कर दी। माना जा रहा है कि इस मामले में जेल में बंद कंपनी के आरोपी कर्मचारियों और फरार चल रहे एमडी राकेश शर्मा पर ईडी अपना शिकंजा कस सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed