फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   employees yet not get their grade pay.

प्रमोशन के बाद भी ग्रेड पे को इंतजार

Sun, 14 Sep 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 14 Sep 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
employees yet not get their grade pay.

प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में प्रमोशन तो की, लेकिन पदोन्नति के लाभ से वंचित कर दिया। 15 साल से विभाग में काम करने वाले अध्यापकों को भी पदोन्नति के दो साल ग्रेड पे के लिए इंतजार करना होगा। प्रदेश शिक्षक महासंघ ने इसका विरोध किया है और सरकार से इस शर्त को हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


महासंघ के अध्यक्ष पवन मिश्रा और प्रवक्ता डा. मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रमोशन पर ग्रेड पे को दो साल बाद की शर्त केवल शिक्षा विभाग में लगती है। जब कोई जेबीटी से एचटी बनता है तो उसकी ग्रेड पे बढ़ जाती है। यानी, 4200 से 4400 हो जाती है। एचटी से सीएचटी बनता है ग्रेड पे 4400 से 4800 हो जाती है।
विज्ञापन


जब कोई क्लर्क से जूनियर असिस्टेंट बनता है तो उनकी ग्रेड पे 1900 से 2800 होती है। जूनियर असिस्टेंट से सीनियर असिस्टेंट बनने पर 2800 से 4400 हो जाती है। उसी तरह डिप्टी डायरेक्टर से ज्वाइंट डायरेक्टर में प्रमोशन पर 6600 से 7600 और ज्वाइंट डायरेक्टर से एडिशनल डायरेक्टर को 7600 से 7800 ग्रेड पे मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई जेबीटी से टीजीटी, सीएंडवी से टीजीटी, टीजीटी से पीजीटी और लेक्चरर बनता है तो उन्हें दो साल तक ग्रेड पे के लिए क्यों इंतजार करना होता है। महासंघ मामले को वित्त सचिव और शिक्षा सचिव के समक्ष भी रख चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। डा. मामराज पुंडीर ने सरकार से मांग की है की हिमाचल में सभी आईएएस अधिकारियों को अनुबंध पर लगाएं।


डरे हुए महसूस कर रहे कर्मचारी
महासंघ के अनुसार कर्मचारियों का आर्थिक शोषण के साथ मानसिक शोषण भी होता रहा है। पवन मिश्रा ने कहा कि आज हिमाचल का कर्मचारी डरा हुआ महसूस कर रहा है। अधिकारी छोटे-छोटे कर्मचारियों का मानसिक शोषण कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण जिला सिरमौर में कमलेश दत्त शर्मा की आत्महत्या का मामला है। अभी तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। सरकार बताए कि इस आत्महत्या का जिम्मेवार कौन है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed