बिजली कनेक्शन काटने गए कर्मचारियों के साथ हुआ ऐसा कि जान बचाना हुआ मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई को अंजाम देना कर्मचारियों को भारी पड़ गया है। कनेक्शन काटने गए कर्मचारियों के साथ ऐसा हुआ कि उनकी जान पर बन आई।
पांवटा नगर परिषद के वार्ड नंबर-5 बद्रीपुर में लंबे अरसे से बिल जमा नहीं कर रहे उपभोक्ता का कनेक्शन काटने गए बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को लगभग 20 मिनट तक बंधक बनाया गया। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही दोनों कर्मचारी कमरे से बाहर निकल पाए।
बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार को बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार के नेतृत्व में लाइनमैन प्रकाश चंद व गुरपाल सिंह की टीम बद्रीपुर वार्ड 5 में पहुंची।
बोर्ड ने इसलिए की कार्रवाई
टीम ने उन बिजली उपभोक्ताओं के मीटर की लाइन काटने शुरू की जिन्होंने पिछले एक वर्ष से बिजली का बिल जमा नहीं करवाया था। बताया जा रहा है कि एक उपभोक्ता का बिजली बिल करीब 22,527 रुपये राशि लंबित है।
टीम जब सुबह करीब 10:30 बजे उपभोक्ता के घर पहुंची तो बिजली मीटर काटने को लेकर उपभोक्ता टीम के सदस्यों से उलझ गया। कर्मचारी कनेक्शन काटने के लिए मकान के भीतर प्रवेश हुए तो उन्हें गेट के भीतर बंद किया गया।
किसी तरह कनिष्ठ अभियंता बाहर निकलने में कामयाब हुए लेकिन टीम के 2 सदस्य प्रकाश चंद व गुरपाल सिंह को आक्रोशित उपभोक्ता ने घर के भीतर ही बंद कर दिया। बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता ने तुरंत इसकी सूचना अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड को दे दी।
मामले की होगी जांच
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता पांवटा जेसी नेगी ने कहा कि 700 उपभोक्ताओं के पास 50 लाख से ज्यादा की राशि बिल के रूप में फंसी हुई है। उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करने के बाद मीटर की आपूर्ति काटी जा रही है।
इसी क्रम में कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार के नेतृत्व में टीम बद्रीपुर गई थी जहां पर यह घटना हुई। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान व थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर टीम मौके पर भेज दी गई थी जिसके बाद इस मामले की जांच की जा रही है।