फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   employees demand to investigat outsources recuritment

आउटसोर्स भर्ती के विरोध पर मिला जांच का आश्वासन

Wed, 06 Apr 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
employees demand to investigat outsources recuritment
आउटसोर्स भर्ती के विरोध पर मिला जांच का आश्वासन
विज्ञापन

विवि के कर्मचारी संघ कर रहे हैं विरोध
संघ का आरोप, आउटसोर्स पर रखे जा रहे हैं चहेते
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विवि में हाल ही में आउटसोर्स आधार पर हुई भर्ती का विवि कर्मचारी संघों की सांझा संयुक्त समन्वय समिति (जेसीसी) ने विरोध किया है। इस तरह की भर्ती पर पूरी तरह से रोक लगाने और जांच की मांग को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल से मुलाकात की।

कुलपति ने कहा कि वह इस मामले की कुलसचिव से जांच करवाएंगे। जेसीसी में शामिल कर्मचारी नेता राजेश ठाकुर, नरेश कुमार शर्मा और तेज राम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने नियमों की अनदेखी कर आउटसोर्स पर रखे लोगाें को बाहर करने की मांग की। राजेश ठाकुर ने कहा कि विवि में अभी तक तीन सौ से अधिक कर्मियों को आउट सोर्स आधार पर रखा जा चुका है। विवि ने गैर शिक्षकों की विभिन्न श्रेणी के सैकड़ों पदों को पहले ही विज्ञापित कर रखा है। इसके लिए युवाओं ने छह सौ से बारह सौ रुपये आवेदन फीस दे रखी है। इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के बजाय विवि आउटसोर्स आधार पर भर्ती किए जा रहा है। शाखा प्रभारियों को जबरन स्टाफ की आवश्यकता देने को दबाव बनाया जा रहा है ताकि चहेतों को आउटसोर्र्स आधार पर भर्ती किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed