फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   elementary education department Hamirpur JBT teacher dismissed from job

प्रारंभिक शिक्षा विभाग: अपात्र जेबीटी शिक्षक बर्खास्त, साक्षात्कार लेने वाली कमेटी पर बैठाई जांच

Fri, 10 Dec 2021 10:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Dec 2021 10:57 AM IST
सार

साक्षात्कार लेने वाली स्क्रीनिंग कमेटी सदस्यों के खिलाफ भी विभागीय जांच बैठा दी गई है। स्क्रीनिंग कमेटी में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र (डाइट) गोना करौर के प्रिंसिपल, दो स्कूल लेक्चरर समेत चार अधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन
elementary education department Hamirpur JBT teacher dismissed from job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जेबीटी शिक्षकों के पदों पर अपात्र लोगों की नियुक्तियों के मामले की विभागीय जांच लगभग पूरी हो गई है। शिक्षा निदेशालय ने तीन में से एक शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है जबकि और दो अध्यापकों की जांच जारी है। बर्खास्त शिक्षक से तीन साल के वेतन की रिकवरी भी की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक संजय कुमार ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


साक्षात्कार लेने वाली स्क्रीनिंग कमेटी सदस्यों के खिलाफ भी विभागीय जांच बैठा दी गई है। स्क्रीनिंग कमेटी में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र (डाइट) गोना करौर के प्रिंसिपल, दो स्कूल लेक्चरर समेत चार अधिकारी शामिल थे। निदेशालय ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से भी जवाब तलब किया है। पूछा गया है कि बिना जेबीटी डिप्लोमा के किस आधार पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) का प्रमाण पत्र जारी किया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने वर्ष 2018 में बैचवाइज अनुबंध के आधार पर तीन जेबीटी शिक्षकों की भर्तियां की थीं। इसके लिए जेबीटी, डीएलएड या ईटीटी समकक्ष व्यावसायिक योग्यता और बारहवीं कक्षा में 50 फीसदी अंक, आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी अंकों की शर्त रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन विभाग ने जिन तीन सामान्य श्रेणी के शिक्षकों को नियुक्तियां दी थीं, उनमें से एक ने दो वर्षीय प्री स्कूल टीचर एजूकेशन डिप्लोमा (एनटीटी) का कोर्स किया है जो जेबीटी के समकक्ष नहीं है। यह योग्यता प्री नर्सरी कक्षाओं के लिए है। दो अन्य शिक्षकों के बारहवीं कक्षा में 40 और 42 फीसदी अंक हैं। तीन साल का अनुबंध पूरा होने के बाद विभाग ने शिक्षकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की तो इस कोताही का भंडाफोड़ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed