फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Element snach Mobile and cash

चालक से नकदी और मोबाइल छीना, केस दर्ज

Thu, 07 Oct 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Element snach Mobile and cash
रेलवे पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन
विज्ञापन

शिमला। राजधानी शिमला के रेलवे पुलिस थाना में चालक से छीनाझपटी का मामला पेश आया है। बदमाशों ने चालक से मारपीट कर 20 हजार की नकदी समेत एक मोबाइल छीन लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान लक्ष्मण प्रसाद (27) नेपाल और देवी राम (36) सेक्टर-5, परवाणू निवासी के तौर पर हुई है।
घटना देर शाम को परवाणू के सेक्टर-6 में रेलवे ट्रैक के पास पेश आई। चालक परवाणू से सामान लादकर किन्नौर की तरफ जा रहा था। इस बीच सेक्टर-6 में रेलवे ट्रैक के पास वारदात पेश आई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित बेल बहादुर (41) किन्नौर जिला के निचार से सेब लादकर सेब मार्केट सोलन के लिए निकला। अगले दिन चालक ने मार्केट में सेब उताराने के बाद आढ़ती से किराये के तौर पर 17 हजार रुपये लिए। इसके बाद चालक कुछ सामान लेने के लिए परवाणू गया। इस दौरान चालक वाहन में अकेला था। देर शाम को चालक सेक्टर-6 में गाड़ी खड़ीकर घूमने (शौच) के लिए रेलवे ट्रैक के ऊपर जंगल की ओर निकल गया। वहां पर उसे दो अज्ञात लोग मिले। बदमाशों ने अकेले का फायदा उठाकर उसे रास्ते में रोका और उसके साथ मारपीट कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि बदमाशों ने उसकी पेंट की जेब से पर्स निकाला और उसमें रखी 20 हजार की नकदी समेत मोबाइल फोन छीन लिया। चालक शोर मचाता इससे पहले बदमाश वहां से भागने में कामयाब हो गए। पीड़ित के मुताबिक उसके मालिक ने उसके खर्चे के लिए 2500 रुपये की नकदी दी थी। बदमाश उसे भी छीनकर ले गए। इसके बाद रेलवे पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को सेक्टर-5 के तकसाल के पास से दबोचा। वीरवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रेलवे पुलिस थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी में पहले भी जा चुका है हवालात
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी लक्ष्मण प्रसाद 2020 में भी जेल जा चुका है। आरोपी ने एक व्यक्ति से छीनाझपटी की वारदात को अंजाम दिया था। जेल से रिहा होने के बाद आरोपी ने दोबारा साथी के साथ छीनाझपटी शुरू कर दी। दूसरा आरोपी देवी राम भी उसके साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed