फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Electricity, water supply in Lurma Devi's house in a day Aadhaar and ration card will also be made

Kullu News: लूरमा देवी के घर में लगा नल; जल्द पहुंचेगी बिजली, पेंशन भी मिलेगी

Thu, 06 Jul 2023 10:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jul 2023 10:51 PM IST
सार

जंगल के साथ टूटे-फूटे घर में रहने के साथ-साथ 11 लावारिस पशुओं को दो गुफाओं में पाल रही लूरमा देवी के घर में वीरवार को पानी का नल गया है। एक या दो दिन में बिजली भी पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
Electricity, water supply in  Lurma Devi's house in a day Aadhaar and ration card will also be made
लूरमा देवी के घर में लगा नल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी खंड की कमांद पंचायत के घढ़ारी की 73 वर्षीय लूरमा देवी के दिन अब बदलने वाले हैं। जंगल के साथ टूटे-फूटे घर में रहने के साथ-साथ 11 लावारिस पशुओं को दो गुफाओं में पाल रही लूरमा देवी के घर में वीरवार को पानी का नल गया है। एक या दो दिन में बिजली भी पहुंच जाएगी। वोटर आईडी कार्ड बनने के बाद प्रशासन ने आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इससे बाद लूरमा देवी को सरकार की हर योजना का लाभ मिलेगा। अमर उजाला ने लूरमा देवी के मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस पर प्रशासन हरकत में आया है। 

विज्ञापन


 वीरवार को एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने आठ विभागों के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक बुलाई। इसमें जल शक्ति, बिजली, तहसील कल्याण अधिकारी, फूड एंड सिविल सप्लाई, खंड विकास अधिकारी, कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को लूरमा देवी के लिए हर विभाग में सरकारी योजनाओं को लाभ दिलवाने के निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम ने कहा कि बीडीओ कार्यालय के कर्मचारियों को लूरमा के घर भेजा गया है। जहां उन्होंने ब्लॉक की ओर से सभी योजनाओं का लाभ दिलवाने का खाका तैयार किया है। बिजली विभाग को जल्द बिजली पहुंचाने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


तहसील कल्याण अधिकारी के माध्यम से लूरमा देवी को जल्द पेंशन सुविधा मुहैया करवाने के लिए कहा गया। इससे पूर्व लूरमा देवी के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राशन कार्ड भी बनेगा। इधर, शिमला के समाजसेवी ललित शर्मा ने कहा कि वह टुटू में दो गोसदन चलाते हैं। वह स्वयं इनसे मिलने आनी जाएंगे, जो भी मदद होगी, वह करेंगे। उधर, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। बुजुर्ग को प्रशासन की ओर से हर सरकारी योजना का लाभ दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed