फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Electricity reached in 100 percent houses of of Himachal

हिमाचल के सौ फीसदी घरों में पहुंची बिजली, सरकार ने किया दावा

Wed, 12 Dec 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity reached in 100 percent houses of of Himachal

हिमाचल के सौ फीसदी घरों में बिजली सप्लाई पहुंच गई है। सौभाग्य (सहज बिजली हर घर) योजना का लक्ष्य 21 दिन पहले पूरा करने का प्रदेश सरकार ने दावा किया है। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने बताया है कि बिजली कनेक्शन से छूट चुके 13156 घर भी अब बिजली से जगमग हो गए हैं।

विज्ञापन


बीपीएल को नि:शुल्क और एपीएल को 500 रुपये में कनेक्शन दिए गए हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि ‘सौभाग्य’ भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत अक्तूबर 2017 तक चिह्नित बिना बिजली कनेक्शन वाले घरों में सप्लाई पहुंचाना लक्ष्य था।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने बताया कि राज्य बिजली बोर्ड ने 31 दिसंबर 2018 तक इस योजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा था, जिसे 21 दिन पहले दस दिसंबर को ही हासिल कर लिया। मंत्री ने बताया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव ने भी सरकार की इसके लिए सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed