{"_id":"699eea09548380f753005756","slug":"electricity-boards-online-service-will-remain-suspended-for-5-days-shimla-news-c-19-sml1002-682799-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बिजली बोर्ड की ऑनलाइन \nसेवा 5 दिन तक रहेगी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बिजली बोर्ड की ऑनलाइन सेवा 5 दिन तक रहेगी ठप
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड सॉफ्टवेयर कर रहा है अपग्रेड
कंप्यूटरीकृत बिलिंग प्रणाली की जाएगी और सरल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला/जुन्गा। बिजली बोर्ड के साॅफ्टवेयर के अपग्रेड होने से अगले पांच दिन तक ऑनलाइन बिल भुगतान और अन्य सेवाएं ठप रहेंगी। बिजली बोर्ड के अनुसार 27 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक जिले के लाखों उपभोक्ताओं के बिजली बोर्ड में ऑनलाइन काम नहीं होंगे।
बोर्ड प्रबंधन अपनी कंप्यूटरीकृत बिलिंग प्रणाली को अपग्रेड कर रहा है। बोर्ड प्रबंधन के अनुसार उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी सेवाएं सुचारू ढंग से प्रदान करने और बिल जनरेशन एवं भुगतान प्रणालियों को बेहतर बनाने के लिए, कंप्यूटरीकृत बिलिंग प्रणाली के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जा रहा है। इसके चलते सिस्टम में डेटा माइग्रेट करने के लिए 27 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक डाउनटाइम निर्धारित किया है। डाउनटाइम के दौरान उपभोक्ता पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन सहित संपूर्ण कंप्यूटरीकृत बिलिंग और संग्रहण प्रणाली जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी।
बोर्ड प्रबंधन का कहना है कि कंप्यूटरीकृत प्रणाली अपग्रेड होने के बाद, बिल जनरेशन एवं भुगतान प्रणालियों का संचालन बेहतर निष्पादन और दक्षता के साथ फिर से शुरू हो जाएगा। इस अवधि के दौरान किसी भी सहायता या बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के लिए उपभोक्ता कॉल सेंटर हेल्पलाइन नंबर 1800-180-8060 अथवा 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रबंधन ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में इन डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से लेनदेन की निर्भरता और मात्रा में भारी वृद्धि हुई है और मौजूदा आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर 10 साल पहले स्थापित किया था। इसलिए यह वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है जिसे अब अपग्रेड किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को बेहतरीन बिजली सुविधाएं उपलब्ध हो सके।