{"_id":"5ec9485e8e20d44a614246c2","slug":"electricity-average-bills-will-be-corrected-by-meter-reading-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मीटर रीडिंग से दुरुस्त किए जाएंगे बिजली के एवरेज बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मीटर रीडिंग से दुरुस्त किए जाएंगे बिजली के एवरेज बिल
Sun, 24 May 2020 09:39 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 24 May 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद बड़ी राहत मिली है। अप्रैल में उपभोक्ताओं को जारी एवरेज बिजली बिल अब मार्च से मई तक की वास्तविक मीटर रीडिंग के आधार पर दुरुस्त किए जाएंगे। बीते दिनों उपभोक्ताओं को जारी भारी-भरकम बिलों की राशि ठीक करने के बाद तीन माह के बिलों में एडजेस्ट किया जाएगा। खुद मीटर रीडिंग का ब्योरा लेकर बोर्ड दफ्तर आने वाले उपभोक्ताओं को मौके पर बिल ठीक कर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के संयुक्त निदेशक अनुराग पराशर ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने के उपायों के चलते मीटर रीडरों को फील्ड में न भेजकर वास्तविक मीटर रीडिंग नहीं ली गई थी। अप्रैल के बिल पिछले वर्ष के इसी माह के बिल के आधार पर बनाए गए थे। अब अप्रैल के बिजली बिलों में दर्शाई गई मार्च की इस औसत मीटर रीडिंग को एक चरणबद्ध तरीके से मई की वास्तविक मीटर रीडिंग के साथ समायोजित किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के हर बिजली उपभोक्ता को आश्वस्त किया है कि सरकार द्वारा विद्युत बिलों में दिए जा रहे उपदान सहित वास्तविक रीडिंग के आधार पर विद्युत बिल देय होगा।
विज्ञापन
यह आगामी बिलों में प्रदर्शित भी हो जाएगा। बोर्ड ने कोई भी आपत्ति होने पर बोर्ड के संबंधित विद्युत उपमंडल में संपर्क करने की सलाह दी है। उपभोक्ता की समस्या का तुरंत निवारण किया जाएगा। बता दें कि बिजली बोर्ड के इस कारनामे के चलते कई उपभोक्ताओं को एवरेज आधार पर बिजली के भारी-भरकम बिल जारी कर दिए गए हैं। अमर उजाला ने इस मामले को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को स्वयं मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके चलते बोर्ड ने वास्तविक रीडिंग के आधार पर सभी बिलों को दुरुस्त करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
मुख्यमंत्री ने राज्य बिजली बोर्ड को किसी भी बिजली उपभोक्ता की इस संबंध में शिकायत का तुरंत निवारण करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने टोल फ्री नंबर 1912 या 1800 180 8060 पर संपर्क करने की सलाह दी है।