{"_id":"68e52b15e286f9317b0b0d24","slug":"electric-garbage-vehicles-to-be-purchased-shimla-news-c-19-sml1002-613312-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: खर्च घटाने की तैयारी में निगम, खरीदे जाएंगे 10 नए इलेक्ट्रिक कूड़ा ढोने वाले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: खर्च घटाने की तैयारी में निगम, खरीदे जाएंगे 10 नए इलेक्ट्रिक कूड़ा ढोने वाले वाहन
विज्ञापन
2.40 करोड़ रुपये आता है गाड़ियों का सालभर का खर्च, घटाकर 1.25 करोड़ लाने की कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के वार्डों में कूड़ा ढोने वाले वाहनों में तेल खर्च घटाने की तैयारी को लेकर नगर निगम ने अपनी कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम आने वाले दिनों में 10 नए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम का दावा है कि पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों का 2.40 करोड़ रुपये सालभर का खर्च आता था, वहीं बिजली संचालित वाहनों के आने के बाद खर्चा घटकर 1.25 करोड़ रुपये रहने की संभावना है।
नगर निगम ने पेट्रोल और डीजल की जगह बिजली संचालित वाहनों की खरीदारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में एसजेवीएनएल ने दो वाहन सीएसआर के तहत निगम प्रशासन को कूड़ा ढोने के लिए दे रखे हैं। ये दोनों वाहन बिजली संचालित हैं। लिहाजा अगले चरण में 10 नए वाहन बिजली संचालित कूड़ा ढोने के लिए खरीदे जाने हैं। निगम का दावा है कि यह न केवल पर्यावरण की बेहतरी के लिए भी मददगार साबित होंगे, बल्कि जो अतिरिक्त खर्चा हो रहा था, वह भी कुछ हद तक कम होगा। हालांकि आने वाले दिनों में शहर के सभी वार्डों के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदी जाएंगी।
वाहनों में लगाए जाएंगे जीपीएस
कूड़े के वाहनों को जीपीएस से लैस किया जाएगा। इन वाहनों को छोटे मार्गों से कूड़ा संयंत्र तक जल्द पहुंचाया जा सके, इसको लेकर भी निगम तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
चरणबद्ध तरीके से कर रहे काम
डीजल-पेट्रोल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने का काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इससे न केवल आर्थिक बचत होगी बल्कि शहर के पर्यावरण को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
- भूपेंद्र अत्री, आयुक्त, नगर निगम, शिमला