फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   electric buses to rohtang

रोहतांग के लिए सीएनजी नहीं अब चलेगी ये बस

Fri, 22 Jul 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर Updated Fri, 22 Jul 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
electric buses to rohtang

हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। सीएनजी बसें चलाने पर सहमति न बनने से परिवहन निगम ने बैटरी चार्ज वाली बसें चलाने का फैसला लिया है। निगम प्रबंधन ने इलेक्ट्रिक बसों की प्री बिड खोल दी है। 20 अगस्त को टेंडर खोले जाने हैं।

विज्ञापन


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने प्रदेश सरकार को रोहतांग के लिए प्रदूषण रहित बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते परिवहन निगम ने क्षेत्र के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला लिया है। इलेक्ट्रिक बसों का पंजीकरण भी पूर्णतया निशुल्क होगा। हिमाचल पथ
विज्ञापन


परिवहन निगम प्रदेश में कुल 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। 10 से 15 बसें रोहतांग के लिए चलाई जाएंगी जबकि अन्य बसें प्रदेश के मैदानी इलाकों में चलाई जानी हैं। इलेक्ट्रिक बसें 20 से 30 सीटर होंगी। बसों के साथ निगम प्रबंधन ने मनाली और रोहतांग के बीच चार्जिंग स्टेशन बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला लिया गया है। 20 अगस्त को इसके टेंडर खोले जाने हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने रोहतांग के लिए प्रदूषण रहित बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते इन बसों को लेकर टेंडर किए गए हैं। -अशोक तिवारी, एमडी एचआरटीसी


ग्रीन परिवहन को बढ़ावा देने के लिए निगम 25 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा। इन बसों को मैदानी रूटों पर दौड़ाया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों का पंजीकरण निशुल्क रहेगा। -जीएस बाली, परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed