फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   electric buses in himachal.

हिमाचल में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें: बाली

Thu, 04 Feb 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 04 Feb 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
electric buses in himachal.

प्रदेश में जल्द इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। केंद्र ने 50 बसें खरीदने की स्वीकृति दी है। ये बसें 90:10 के अनुपात से खरीदी जाएंगी। 90 फीसदी शेयर केंद्र, दस फीसदी राशि प्रदेश सरकार का होगा।

विज्ञापन


निगम ने 25 और इलेक्ट्रिक बसें खरीदने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। केंद्र ने 75: 25 के अनुपात से राशि उपलब्ध करवाने की बात कही है, लेकिन प्रदेश सरकार 90:10 के अनुपात से राशि उपलब्ध करवाने की मांग कर रही है।
विज्ञापन


पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि देश भर में हिमाचल इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने वाला पहला पर्वतीय राज्य होगा। एचआरटीसी के बेड़े में जल्द 300 नई बसें जुड़ेंगी। शुक्रवार को परचेजिंग कमेटी की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने जनवरी माह में जीरो वैल्यू की 188 बसों को रोड ऑफ किया है। इनसे निगम को 3 करोड़ 40 लाख की राशि मिली है। मंत्री ने बताया कि नई बसों की खरीद के साथ 200 बसों को रोड ऑफ किया जाएगा। ऐसा होने से निगम के पास जीरो वैल्यू की 173 बसें शेष रहेंगी।

मंत्री ने कहा कि वोल्वो बसों के चालकों-परिचालकों की वर्दी लाइट ब्लू और ग्रे कलर की होगी। निगम ने 15 नई वोल्वो बसें खरीदने का निर्णय लिया है। जल्द औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। वोल्वो बसों में सौम्य स्वभाव के चालक तैनात किए जाएंगे।

हरिद्वार में एक जून से होने वाले अर्धकुंभ के लिए निगम विशेष बसें चलाएगा। लोगों को एडवांस बुकिंग की सुविधा भी दी जाएगी। 25 व्यक्तियों के समूह की मांग पर बस उपलब्ध करवाई जाएगी।

यात्रियों की मांग पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। बसों में एक पुलिस कर्मी और एक गाइड तैनात किया जाएगा। यात्रियों के खाने-पीने, पूजा और रहने की व्यवस्था की जाएगी।

पहले प्लांट लगाएं, फिर चलाएंगे सीएनजी बसें-
रोहतांग के लिए सीएनजी बसें चलाना सरकार के लिए गले की फांस बन गई है। ट्रायल पर लाखों खर्च करने के बाद अब सरकार पहले सीएनजी प्लांट लगाने की बात कर रही है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने दो टूक कहा कि पहले रोहतांग के लिए सीएनजी प्लांट की व्यवस्था हो जाए, बसें चलाने में निगम देरी नहीं करेगा।

एनजीटी के आदेशानुसार सरकार ने रोहतांग के लिए दो बार सीएनजी बसों का ट्रायल किया। इसमें लाखों रुपये खर्च करने के बाद अब सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक रोहतांग के लिए 20 सीएनजी बसें चलाई जानी थीं। बाकायदा, निगम ने इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित कर दिए थे। अब सरकार बसें लाने से पहले गैस उपलब्ध करवाने की बात कर रही है।

सरकार टाहलीवाल और मनाली में सीएनजी का प्लांट लगाने की बात कर रही है, लेकिन यह योजना अभी ठंडे बस्ते में है। कैसे मनाली तक सीएनजी पहुंचेगी, इस पर सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है। रोहतांग के लिए सीएनजी ही नहीं, बल्कि बसों की मरम्मत के लिए वर्कशॉप भी बड़ी चुनौती रहेगी।

सरकार भले ही टाहलीवाल और मनाली में गैस प्लांट लगाने की बात करती रही हो, लेकिन अगर बस खराब हो जाती है तो उसे ठीक करने के लिए वर्कशॉप, उपकरण और मेकेनिक का होना आवश्यक होगा। ऐसे में बसें चंडीगढ़ या दिल्ली रिपेयर के लिए भेजनी पड़ेंगी।


परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि रोहतांग के लिए सीएनजी बसें चलाने से पहले सीएनजी की आवश्यकता है। पहले गैस के लिए प्लांट लगाए जाएं, सरकार बसें लेने में देरी नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed