फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   election war will be between pm modi and cm virbhadra singh

विस चुनावः पीएम मोदी और सीएम वीरभद्र के नाम पर होगी चुनावी जंग

Sun, 08 Oct 2017 11:48 AM IST
कमलेश रतन भारद्वाज /अमर उजाला, मंडी
कमलेश रतन भारद्वाज /अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 08 Oct 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
election war will be between pm modi and cm virbhadra singh
विधानसभा चुनावों में पीएम मोदी और सीएम वीरभद्र  सिंह के नाम पर सीधी जंग होगी। दोनों राजनीतिक दलों की रैलियों में बने चुनावी समीकरणों ने इस पर मुहर लगा दी है। 
विज्ञापन


बिलासपुर में भाजपा की आभार रैली में जहां मुख्यमंत्री वीरभद्र के नाम को भ्रष्टाचार के बहाने उछालकर पीएम मोदी ने प्रदेश में कांग्रेस को जमानत पर करार दिया वहीं, कांग्रेस रैली में राहुल गांधी ने विस चुनाव वीरभद्र के नाम पर लड़ने का संकेत दिया। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने सीएम वीरभद्र सिंह के सातवीं बार सीएम बनने का एलान कर दोनों दिग्गजों के नाम पर होने वाली इस जंग को और रोचक बना दिया है।

मैदान से बाहर भी खड़े होकर सुना राहुल का भाषण

election war will be between pm modi and cm virbhadra singh

छोटी काशी मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में ‘विकास से विजय की ओर’ रैली में सुबह 10 बजे ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। करीब 11:30 बजे रैली प्रभारी बीस सूत्रीय कार्यन्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर मंच पर मोर्चा संभालते हैं। इसी बीच रैली स्थल पर लगभग सारी कुर्सियां भर गईं।

स्टेडियम की सीढ़ियों पर लोग नजर आ रहे हैं। एंट्री जारी है। 12:00 बजे के करीब गेट बंद कर दिए जाते हैं। सीपीएस सोहन लाल ठाकुर मंच पर लोगों को संबोधित कर रहे हैं। सवा बारह बजे के करीब वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी मंच संभालते हैं। वह मंच पर पहुंचते ही लोकगीत गुनगुनाने लगते हैं।

12:22 बजे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का हेलीकाप्टर मैदान पर पहुंच जाता है। सीएम वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे स्वागत के लिए हैलीकाप्टर के समीप पहुंचते हैं। 12:25 बजे राहुल गांधी और राज्यसभा के उपनेता आनंद शर्मा मंच पर पहुंचते हैं।

इसके बाद सीएम वीरभद्र सिंह, अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह राहुल गांधी को पहाड़ी टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित करते हैं। पड्डल मैदान पूरी तरह से खचाखच भर गया। मैदान के बाहर भी लोगों की खासी भीड़ रही।

दुराचार, हत्या वाला हिमाचल मॉडल राहुल गांधी को मुबारक : धूमल

election war will be between pm modi and cm virbhadra singh

उधर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी के गुजरात से बढ़कर हिमाचल मॉडल के बयान पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हिमाचल का नाबालिग लड़कियों से दुराचार और बाद में हत्या, वन माफिया पर कार्रवाई करने वाले कर्मियों की हत्या समेत नशा माफिया का यही मॉडल स्वीकार है तो उन्हें ही मुबारक हो। 

कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ कि हाईकोर्ट को दो मामलों में सीबीआई जांच का निर्णय देना पड़ा है। प्रदेश की जनता देवभूमि को अपराध भूमि नहीं बनने देगी। हिमाचल की जनता ने राहुल गांधी के इस मॉडल को खारिज किया है।


कांग्रेस सरकार ने राहुल गांधी की रैली पीएम मोदी की बिलासपुर रैली का जवाब देने को रखी थी और दावा किया था कि उससे भी बड़ी रैली करेंगे। मुख्यमंत्री ने भी यही कहा था कि भव्य रैली होगी। सारे सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके भी महज सात से दस हजार की भीड़ जुटी है। 

जीएसटी दरें कम पर पीएम ने दी राहत
धूमल ने कहा कि जीएसटी की दरों में भारी कटौती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे व्यापारियों की समस्या दूर कर दी है। जीएसटी में कमी से वस्तुओं की कीमतें कम होंगी। इसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को होगा। कहा कि हमने उस दिन भी कहा था कि जिन समस्याओं का समाधान केंद्र से चाहिए, उनकी बात केंद्र से करेंगे और जिन समस्याओं का समाधान प्रदेश से मिलने वाला है, वह भाजपा की सरकार सत्ता में आने पर स्वयं देगी। 

जहां पड़ते राहुल के कदम, वहां खिलता है कमल
धूमल ने चुटकी लेते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि जहां राहुल के कदम पड़ते हैं, वहां कमल खिलता है, इस बार विस चुनावों में भी यही होगा। चूंकि, लोकसभा चुनाव में यह बात साबित हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed