फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   election commission gave approval for procument of pulses

दालों की सप्लाई आर्डर को इलेक्शन कमीशन की मंजूरी, उपभोक्ताओं को राहत

Sat, 18 Nov 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Nov 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
election commission gave approval for procument of pulses
इलेक्शन कमीशन ने शुक्रवार को दालों और तेल के सप्लाई आर्डर को मंजूरी दे दी है। फाइल साइन होते ही प्रदेश सरकार ने फाइल को खाद्य आपूर्ति निगम कार्यालय भेज दी है, शनिवार को ही कंपनियों को दालों के साथ साथ तेल के सप्लाई आर्डर जारी करने को कहा है। 
विज्ञापन





उपभोक्ताओं को डिपो में पहले की अपेक्षा अगले महीने से दालें और सस्ते मिलेगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने डिपुओं में मिलने वाली सात में से पांच दालों के रेट 5 से दस रुपये कम किए है। जनहित का फैसला होने के नाते इलेक्शन कमीशन ने इसे भी मंजूरी दी है। 
विज्ञापन

इस बार टेंडर में दालों के रेट कम

election commission gave approval for procument of pulses

हिमाचल सरकार की ओर से सस्ते राशन के डिपुओं में राशनकार्ड धारकों को सात दालें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें उड़द, दाल चना, राजमा, मूंग, काली मसूर, मलका और काबुली चना शामिल हैं। इनमें से उपभोक्ता पसंद की तीन दालें ले सकता है।

इलेक्शन कमीशन ने दालों और तेल के सप्लाई आर्डर को मंजूरी दे दी है। खाद्य आपूर्ति निगम की कोशिश रहेगी कि दिसंबर का कोटा समय पर भंडारों में पहुंच जाएं। इसके लिए निगम अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। -तरुण कपूर, अतिरिक्त मुख्य सचिव, खाद्य आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed