फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   election commission conduct inquiry against police officer

चुनाव में गड़बड़ी के लगे आरोप, पुलिस अफसरों पर बिठाई जांच

Tue, 31 Oct 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 31 Oct 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
election commission conduct inquiry against police officer

विधानसभा चुनाव में ड्यूटी दे रहे पुलिस विभाग के कुछ अफसरों पर भी सवाल उठने लगे हैं। रामपुर विधानसभा सीट से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे पूर्व मंत्री सिंघीराम ने कुछ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दी है। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच भी बैठा दी है। एसडीएम रामपुर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार पूर्व मंत्री ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ पुलिस अफसर और कर्मचारी चुनाव में निष्पक्ष रूप से ड्यूटी नहीं कर रहे। 
विज्ञापन


आरोप हैं कि पुलिसकर्मी किसी पार्टी विशेष को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, जिला निर्वाचन आयोग का कहना है कि इस शिकायत में किसी अफसर या पुलिसकर्मी का नाम नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन ये सब कहां और कैसे चुनाव में गड़बड़ी की कोशिश कर रहे हैं, इसका पता जांच के बाद चल जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहन चंद ठाकुर का कहना है कि एसडीएम रामपुर को शिकायत की जांच करने को कहा गया है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट मिल जाएगी।


सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाने की शिकायतें
वहीं, शिमला शहर में सार्वजनिक स्थलों पर भी प्रत्याशियों के पोस्टर लगाने की शिकायतें मिल रही हैं। इस बारे में संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को अब तक कई शिकायतें मिल चुकी है। इस बारे में प्रत्याशियों को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को तय किए गए स्थल पर ही पोस्टर लगाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed