{"_id":"635d6270e98404530f60c0c9","slug":"election-centre-shift-shimla-news-sml426275235","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: चौपाल और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में बदले मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: चौपाल और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में बदले मतदान केंद्र
Sun, 30 Oct 2022 12:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:15 PM IST
सार
निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर चौपाल और जुब्बल-कोटखाई के कुछ मतदान केंद्रों को स्थानांतरित किया है। यह वह मतदान केंद्र हैं जिनके भवन वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन केंद्रों को अब नजदीकी सरकारी स्कूल और अन्य भवनों में स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
हिमाचल चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर चौपाल और जुब्बल-कोटखाई के कुछ मतदान केंद्रों को स्थानांतरित किया है। यह वह मतदान केंद्र हैं जिनके भवन वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन केंद्रों को अब नजदीकी सरकारी स्कूल और अन्य भवनों में स्थानांतरित किया है। चौपाल में गाैंडा राजकीय माध्यमिक स्कूल में केंद्र स्थापित किया जाएगा, जुब्बल- कोटखाई मतदान केंद्र अडाइला को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बागी में मतदान केंद्र स्थापित किया है।
विज्ञापन
जुब्बल-कोटखाई के जरटाडी-एक मतदान कें द्र को अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलबोग विज्ञान खंड भवन में शिफ्ट किया है। जुब्बल-कोटखाई के कशानी मतदान केंद्र को अब सामुदायिक केंद्र कशानी पूर्वी भाग में शिफ्ट किया है। जुब्ब्ल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के थाना मतदान केंद्र को सामुदायिक केंद्र कशानी पश्चिम भाग में बदला है। बाटड़ को महिला मंडल भवन बाटड़ में शिफ्ट किया है। रोहड़ू चुनाव क्षेत्र के सारी पंचायत पंचायत घर में मतदान केंद्र स्थापित किया है।
विज्ञापन