Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cancer Awareness Day: Delayed childbearing and lack of breastfeeding are increasing the risk of breast cancer.

हिमाचल: बच्चों की प्लानिंग में देरी और स्तनपान से दूरी बढ़ा रही स्तन कैंसर का जोखिम, विशेषज्ञों ने ये कहा

Sat, 07 Nov 2026 10:11 AM IST
Krishan Singh सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 10:11 AM IST
सार

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के रेडियोथेरेपी एवं ऑन्कोलॉजी विभाग में हर साल स्तन कैंसर के करीब 350 मामले पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Cancer Awareness Day: Delayed childbearing and lack of breastfeeding are increasing the risk of breast cancer.
स्तन कैंसर का जोखिम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बदलती जीवनशैली, देर से शादी, पहली संतान की योजना में देरी और स्तनपान न करवाना महिलाओं में स्तन कैंसर के जोखिम को बढ़ाने वाले कारकों में शामिल हैं। वहीं, पुरुषों में धूम्रपान और तंबाकू का सेवन फेफड़ों और गले के कैंसर का प्रमुख कारण बन रहा है। कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच समय पर पहचान और उपचार बेहद जरूरी है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के रेडियोथेरेपी एवं ऑन्कोलॉजी विभाग में हर साल स्तन कैंसर के करीब 350 मामले पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ती उम्र, परिवार में कैंसर का इतिहास, आनुवंशिक कारण, मोटापा और शारीरिक गतिविधियों की कमी भी स्तन कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं। इसके अलावा देर से पहली संतान होना और स्तनपान न करवाना भी जोखिम कारकों में शामिल हैं।  पुरुषों में फेफड़ों और गले के कैंसर के मामलों के पीछे धूम्रपान और तंबाकू का सेवन बड़ी वजह है। लंबे समय तक धूम्रपान करने से फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ता है। वहीं, शराब और तंबाकू का एक साथ सेवन मुंह और गले के कैंसर की आशंका बढ़ाता है।

विज्ञापन
Trending Videos

कैंसर से बचाव के लिए जीवनशैली में बदलाव जरूरी
टांडा मेडिकल कॉलेज के रेडियोथेरेपी एवं ऑन्कोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. पूर्वा व्यास के अनुसार कैंसर से बचाव के लिए तंबाकू और धूम्रपान से दूरी बनाना जरूरी है। शराब से परहेज, वजन नियंत्रित रखना, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार भी इसमें मददगार हैं। भोजन में हरी सब्जियां, फल और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए। महिलाओं को स्तनपान के लिए प्रोत्साहित करने के साथ स्तन कैंसर के जोखिम कारकों के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षण दिखें तो तुरंत लें चिकित्सकीय सलाह
स्तन में गांठ, आकार में बदलाव, निप्पल से असामान्य स्राव या त्वचा में बदलाव होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को अपनी उम्र और व्यक्तिगत जोखिम के अनुसार मैमोग्राफी और अन्य जांच के लिए चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। पुरुषों में लंबे समय तक खांसी, आवाज में बदलाव, निगलने में परेशानी या मुंह में लंबे समय तक न भरने वाले घाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

 

विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन और इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर के फरवरी 2026 के वैश्विक विश्लेषण के अनुसार दुनिया में कैंसर के करीब 37 प्रतिशत नए मामलों को रोका जा सकता है। तंबाकू, शराब, मोटापा, शारीरिक गतिविधियों की कमी और कैंसर पैदा करने वाले संक्रमण इसके प्रमुख जोखिम कारक हैं। ऐसे में जागरूकता, बचाव और समय पर जांच से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed