Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Strategy for success formulated at BBMB regarding Kishau Dam; state expects revenue of 1,500 crore

हिमाचल: किशाऊ बांध की मेज पर बनी बीबीएमबी में जीत की रणनीति, प्रदेश को 1,500 करोड़ की आय का अनुमान

Sat, 07 Nov 2026 09:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 09:51 AM IST
सार

केंद्र सरकार के साथ बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि जब तक पंजाब और हरियाणा बीबीएमबी के लंबित एरियर मामले में हिमाचल के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल नहीं करते, तब तक किशाऊ समझौते को आगे बढ़ाने पर सहमति नहीं बनेगी।

विज्ञापन
Himachal: Strategy for success formulated at BBMB regarding Kishau Dam; state expects revenue of 1,500 crore
बिजली एरियर मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बांध समझौते के दौरान ही भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के बिजली एरियर मामले में हिमाचल की जीत की रणनीति तैयार कर ली थी। केंद्र सरकार के साथ बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि जब तक पंजाब और हरियाणा बीबीएमबी के लंबित एरियर मामले में हिमाचल के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल नहीं करते, तब तक किशाऊ समझौते को आगे बढ़ाने पर सहमति नहीं बनेगी। मुख्यमंत्री के इस कड़े रुख का असर हुआ और दोनों राज्यों को सर्वोच्च न्यायालय में हिमाचल के पक्ष में हलफनामा दाखिल करना पड़ा।

विज्ञापन
Trending Videos

इससे करीब 15 वर्षों से लंबित प्रदेश के हिस्से की 11 अरब 97 करोड़ 50 लाख यूनिट बिजली के एरियर की लड़ाई को नई दिशा मिली है। सुक्खू ने कानूनी पैरवी के साथ अंतरराज्यीय बातचीत और राजनीतिक इच्छाशक्ति का इस्तेमाल कर प्रदेश का पक्ष मजबूत किया। इस रणनीति से हिमाचल को किशाऊ बांध और बीबीएमबी, दोनों मामलों में अपने हितों की पैरवी का अवसर मिला। किशाऊ बांध परियोजना से प्रदेश को भविष्य में सालाना करीब 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों और वित्तीय अधिकारों का पूरा लाभ सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ : अनूप
 महाधिवक्ता अनूप रतन ने बताया कि बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्रदेश को बड़ा आर्थिक लाभ मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने नकद राशि के बजाय बिजली के रूप में हिस्सेदारी लेने का फैसला किया। बिजली की दरें अधिक रहने वाले अक्तूबर से मार्च के बीच यह बिजली मिलने से प्रदेश को बेहतर कीमत मिल सकेगी। मामला वर्ष 1996 से सुप्रीम कोर्ट में लंबित था। अदालत ने बोर्ड को हिमाचल की बिजली हिस्सेदारी तत्काल प्रभाव से जारी करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन

बीबीएमबी मामले में हिमाचल के हक में आए फैसले पर ओकओवर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी
बीबीएमबी की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के 6 नवंबर के हिमाचल के हक में आए फैसले की खुशी में शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सरकारी आवास ओकओवर में जश्न का माहाैल रहा। इस दाैरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं में जमकर नाटी डाली। इस दाैरान मेयर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चाैहान सहित कई पार्षद भी माैजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बीबीएमबी के विजय योद्धा लिखे सीएम सुक्खू की फोटो वाले पोस्टर लेकर डांस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed