फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Election at central university dharamshala kangra Himachal.

केंद्रीय विवि में बजा छात्र संघ चुनाव का बिगुल

Sun, 13 Sep 2015 07:55 PM IST
Updated Sun, 13 Sep 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
Election at central university dharamshala kangra Himachal.

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में केंद्रीय छात्र संघ के चुनाव 22 सितंबर को होंगे। सीयू ने केंद्रीय छात्र संघ चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद ही विवि परिसर में आचार संहिता लागू कर दी गई है। विवि ने इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केंद्रीय छात्र चुनावों को लेकर कई विभागों के स्कूलों में कम विद्यार्थियों की संख्या होने के चलते निर्वाचन के लिए दो स्कूलों को इकट्ठा किया गया है। विभिन्न विभागों के 897 विद्यार्थियों के लिए कुल 40 प्रतिनिधि बनाए जाएंगे। इनमें 20 प्रतिनिधि नामित किए जाएंगे, जबकि 20 सीटों पर चुनाव होगा।
विज्ञापन


सीयू के व्यवसाय एवं प्रबंधन अध्ययन स्कूल में 192 विद्यार्थी हैं, जबकि चार सीटों पर चुनाव होगा। पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान स्कूल में 72 विद्यार्थियों के लिए दो, मानविकी एवं भाषा स्कूल और शिक्षा स्कूल में 111 विद्यार्थियों के लिए तीन, पत्रकारिता, जनसंचार एवं नवमीडिया स्कूल में 43 विद्यार्थियों के लिए एक, जैविक विज्ञान स्कूल में 61 विद्यार्थियों के लिए एक प्रतिनिधि का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणित, कंप्यूटर एवं सूचना विज्ञान स्कूल 150 विद्यार्थियों के लिए तीन, भौतिक एवं पद्वार्थ विज्ञान स्कूल 95 विद्यार्थियों के लिए दो, समाज विज्ञान स्कूल में 105 विद्यार्थियों के लिए दो और पर्यटन, यात्रा एवं आतिथ्य प्रबंधन स्कूल 68 विद्यार्थी दो प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

चुनावों का कार्यक्रम

Election at central university dharamshala kangra Himachal.
15 सितंबर नामांकन 12 से 3 बजे तक
16 सितंबर नामांकन पत्रों का परीक्षण 12 बजे तक
16 सितंबर 5 बजे स्कूलवार उम्मीदवारों की सूची जारी
17 सितंबर 12 से पहले नामांकन वापस, तीन बजे अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी
21 सितंबर सायं पांच बजे चुनाव प्रचार बंद
22 सितंबर चुनाव नौ सेे एक बजे तक
22 सितंबर 2 बजे मतों की गणना, पांच बजे परिणाम की घोषणा

केंद्रीय छात्र संघ चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। 22 सितंबर को शांतिप्रिय तरीके से चुनाव करवाकर अंतिम परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
- डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, कुलपति सीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed