फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Elderly man swindled out of ₹11.60 lakh at bus stand under the pretext of providing Ayurvedic medicine; accuse

Himachal: आयुर्वेदिक दवा दिलाने के नाम पर बस स्टैंड में बुजुर्ग से 11.60 लाख ठगे, आरोपी फरार

Tue, 14 Jul 2026 08:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 08:50 PM IST
सार

 बस स्टैंड में एक बुजुर्ग से 11.60 लाख रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 16 जून को शातिर विभिन्न मोबाइल नंबरों से शिकायतकर्ता को फोन कर चार लाख रुपये की अतिरिक्त राशि की मांग करने लगा। 

विज्ञापन
Elderly man swindled out of ₹11.60 lakh at bus stand under the pretext of providing Ayurvedic medicine; accuse
ठगी(सांकेतिक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय के बस स्टैंड में एक बुजुर्ग से 11.60 लाख रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में 81 वर्षीय बुजुर्ग निवासी हनुमानी बाग, जिला कुल्लू ने आरोप लगाया कि 11 जून 2026 को सरवरी बस स्टैंड के पास स्थित न्यू पार्किंग में उसकी मुलाकात राजेंद्र कुमार निवासी गुरदासपुर, पंजाब से हुई। शातिर ने खुद को आयुर्वेदिक दवाओं का विक्रेता बताया और उपचार के बहाने उन्हें झांसे में लिया।

विज्ञापन

आरोपी ने उपचार के नाम पर महंगी आयुर्वेदिक दवा दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग अवसरों पर 11 लाख 60 हजार रुपये नकद लिए। इसके बाद वह यहां से भाग गया। 16 जून को शातिर विभिन्न मोबाइल नंबरों से शिकायतकर्ता को फोन कर चार लाख रुपये की अतिरिक्त राशि की मांग करने लगा। ऐसे में उन्हें शक हुआ कि उनके साथ ठगी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, आपराधिक धमकी एवं जबरन वसूली किए जाने के संबंध में राजेंद्र कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अब पुलिस की एक टीम पंजाब रवाना होने वाली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि लाखों की ठगी करने वाले को जल्द सलाखों के पीछे डाला जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed