फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   elderly man burnt alive in house fire

मामा के घर में भांजे की जिंदा जलने से मौत

Tue, 22 Mar 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Tue, 22 Mar 2016 08:57 AM IST
सार

  • ननखड़ी के खडाहण गांव में रसोई घर में आग भड़कने से हादसा
  • धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने आया था चेत राम
  • रसोई में चूल्हे के पास सोया था, देर रात हुई घटना

विज्ञापन
elderly man burnt alive in house fire
आशंका जताई जा रही है कि चूल्हे से चिंगारी उड़ी होगी और आग भड़क गई।

विस्तार

मामा के घर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने गए भांजे की रसोई घर में जिंदा जल जाने से मौत हो गई। ननखड़ी के खडाहण गांव में घटना के बाद अनुष्ठान की खुशियां मातम में बदल गईं। चेत राम (खमोटी) रात को रसोई घर में चूल्हे के नजदीक सो गया। आशंका जताई जा रही है कि चूल्हे से चिंगारी उड़ी होगी और आग भड़क गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 64 वर्षीय चेत राम (खमोटी) अपने मामा मान सिंह के यहां धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने गया था।
विज्ञापन


रात को चेतराम अकेला ही रसोई में सोया था। मामा के परिवार के अन्य सदस्य रसोई से कुछ दूर बने मकान में सोए हुए थे। रात को आग लगने का किसी को पता नहीं चला। सुबह जब रसोई घर पहुंचे को मंजर देखकर होश उड़ गए। रसोई घर पूरी तरह से जल गया था और चेतराम भी बुरी तरह से आग में झुलस चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आग कब और कैसे लगी, अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। डीएसपी सोमदत्त ने पुष्टि करते हुए बताया कि चेतराम की रसोई में जल जाने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed