फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eight shops gutted in fire at chamba himachal.

आग से आठ खोखे जले, लाखों का नुकसान

Sun, 22 Nov 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंडला (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंडला (चंबा) Updated Sun, 22 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
eight shops gutted in fire at chamba himachal.

परियोजना प्रभावित चंबा के सुंडला गांव के बाजार में रविवार अलसुबह आग लगने से आठ खोखे और इनमें रखा सारा सामान राख हो गया। इससे पहले कि जिला अग्निशमन विभाग का दल राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंच पाता तब तक लाखों की संपत्ति जल चुकी थी। स्थानीय निवासी किशोरी लाल पुत्र भाना राम, मुबारिक अली, बिट्टू पुत्र ज्ञान चंद, राज सिंह पुत्र जोध सिंह, भगत राम पुत्र अंगत राम, रमेश कुमार पुत्र लीलो राम और सुनील कुमार पुत्र अमर सिंह के खोखे आग से जल गए हैं।

विज्ञापन


सुंडला में अग्निकांड की यह घटना रविवार सुबह साढ़े चार से पौने पांच बजे के बीच घटित हुई। आग लगने के वक्त बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा था और पूरा बाजार साथ लगती परियोजना के जलाशय से बनी धुंध में ओझल था। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को सुबह लगभग सवा पांच बजे मिली। विभाग पचास मिनट में जिला मुख्यालय से मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


चंबा से सुंडला की दूरी 20 किलोमीटर है। जहां विभाग को लगभग दो घंटे आग पर काबू पाने में लग गए। अग्निशमन विभाग ने करोड़ों की संपत्ति जलने से बचा ली। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर चंबा से अग्निशमन विभाग के जगदीश चंद लीडिंग फायरमैन, बंत सिंह चालक, पवन सिंह, प्रताप और लेख राज ने काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकलन के बाद मिलेगा मुआवजा-
सुंडला में अग्निकांड पीड़ितों को राहत राशि वितरित नहीं की गई है। एसडीएम सलूणी डा. किशोरी लाल ने बताया कि अग्निकांड से हुए नुकसान के संबंध में रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद आकलन होगा और उसके बाद ही मुआवजा राशि वितरित की जाएगी। नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था।


कड़ी मेहनत से पाया आग पर काबू-
जिला अग्निशमन अधिकारी कैलाशो राम ने बताया कि विभाग ने कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। लकड़ी और खोखों में रखे सामान से आग बहुत ही भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। विभाग ने मौके पर पहुंच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आग बुझाने के काम में जुट गया। जिससे साथ लगते रिहायशी मकानों को भी जलने से बचा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed