{"_id":"2eb9fffd4faed7d985cf6ff846ef2711","slug":"eight-huts-gutted-in-cylinder-blast-near-baddi-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी कार्यालय के पास फटा सिलेंडर, आठ झुग्गियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी कार्यालय के पास फटा सिलेंडर, आठ झुग्गियां राख
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Tue, 28 Apr 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी के एसपी कार्यालय के साथ आग लगने से प्रवासी कामगारों की 8 झुग्गियां जल कर राख हो गई। आग झुग्गी में रखा एक छोटा सिलेंडर फटने से लगी। इसकी चपेट में आने से एक महिला व बच्चा घायल हो गया। आग से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान आंका गया है जिसमें 23 हजार रुपये नकद आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। यह घटना दोपहर एक बजे की है। एसपी कार्यालय के साथ लगते खाली जमीन पर प्रवासी कामगारों ने झुग्गियां बना रखी है जिसमें एक छोटा सिलेंडर फट गया। इससे झुग्गी में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर आफिसर किशोर कुमार दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक झुग्गियों में आग फैल चुकी थी।
विज्ञापन
आग से प्रवासी कामगार बजरंगी दास, रहीश अहमद, दलीप पाल, राज कुमार, पुरूषोतम, नरेश चंद, हरिपाल, अनिल कुमार की झुग्गी जलकर नष्ट हो गई। इस झुग्गियों में रखा खाने पीने का सामान, कपड़े, बर्तन व नकदी जल कर राख हो गई। इस बीच एक झुग्गी से छोटे गैस सिलेंडर हवा में तैरता हुआ सौ फीट दूर एक दीवार से टकराया जो एक प्रवासी महिला पूजा व चार वर्षीय बालक विपिन से टकराया।
विज्ञापन
पूजा के पीठ में व विपिन के कान के ऊपर सिर पर छिटक कर लगा जिससे उन्हें चोटें आई है। फायर आफिसर किशोर कुमार ने बताया कि आग से एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस मौके पर पहुंच कर आग लगने के कारणों की छानबीन में जुट गई।