फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eight engineering students trapped in chandrakhani jot kullu himachal

3700 मीटर ऊंचाई पर बर्फ के बीच फंसे आठ छात्र, एक की हालत गंभीर

Sat, 12 Mar 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर (कुल्लू) Updated Sat, 12 Mar 2016 08:51 AM IST
सार

  • गंभीर बताई जा रही एक की हालत, मलाणा ट्रैकिंग रूट पर निकले थे सभी
  • 100 नंबर पर फोन कर दी छात्रों ने फंसे होने की सूचना, बचाव दल भेजे
  • स्विच ऑफ आ रहा मोबाइल, जाणा में ट्रेस हुई छात्रों की आखिरी लोकेशन
  • एक कुल्लू के मौहल, अन्य छात्र बताए जा रहे पंजाब-हरियाणा के रहने वाले

विज्ञापन
eight engineering students trapped in chandrakhani jot kullu himachal
अभी तक छात्रों का सुराग नहीं लगा है। - फोटो : Demo Pic

विस्तार

नग्गर से चंद्रखणी होते हुए मलाणा ट्रैकिंग रूट पर निकले आठ इंजीनियरिंग छात्र मौसम खराब होने और बर्फबारी के कारण चंद्रखणी जोत में फंस गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। छात्रों ने शुक्रवार सुबह 100 नंबर पर फोन कर फंसे होने की सूचना दी, लेकिन उसके बाद से उनका मोबाइल स्विच ऑफ चल रहा है। 

विज्ञापन


प्रशासन ने नग्गर, पिणी और जरी की ओर से बचाव दल भेज दिए हैं, लेकिन अभी तक छात्रों का सुराग नहीं लगा है। मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण छात्रों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इनकी आखिरी लोकेशन जाणा ट्रेस हुई है। बताया जा रहा है कि इन आठ छात्रों में कुल्लू के मौहल का भी एक छात्र है। अन्य छात्र पंजाब और हरियाणा के बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इंजीनियरिंग के आठ छात्र नौ मार्च को नग्गर से होते हुए ट्रैकिंग रूट पर मलाणा के लिए निकले थे। अचानक मौसम खराब होने और बर्फबारी के कारण रास्ता भटक गए। किसी तरह से छात्रों ने शुक्रवार सुबह 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर टीमों को रवाना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3760 मीटर की ऊंचाई पर है चंद्रखणी

eight engineering students trapped in chandrakhani jot kullu himachal
छात्रों की तलाश में करीब 20 लोग लगे हैं। टीमें तीन रास्तों से भेजी गई हैं। - फोटो : Demo Pic

एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि उन्हें सुबह मनाली थाने से इस बारे में सूचना मिली। सूचना मिलते ही बचाव दल रवाना कर दिए गए हैं। छात्रों की तलाश में करीब 20 लोग लगे हैं। टीमें तीन रास्तों से भेजी गई हैं। प्रशासन के लोगों के अलावा सात लोग मनाली स्थित माउंटेनरिंग संस्थान की टीम भी मौके पर गई है। 

एएसपी कुल्लू निश्विंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस दल मौके पर रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पतलीकूहल और जरी से पुलिस कर्मचारी मौके पर भेजे हैं। कहा कि टीमें अपने साथ खाने का सामान और दवाइयां भी ले गई है। इसके अलावा एक लोकल व्यक्ति छाबे राम की भी मदद ली जा रही है। 

चंद्रखणी जोत नग्गर से दस किमी की ऊंचाई पर स्थित है। यानी सागर तल से 3760 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां पहुंचने के लिए ट्रैकरों को नग्गर से 10 किमी से अधिक पैदल रास्ता पार करना पड़ता है। 

मौसम खराब होने से आ रही है बाधा- चंद्रखणी में बर्फ के बीच फंसे इंजीनियरिंग के छात्रों की तलाश में गए बचाव दल को शुक्रवार को बारिश और मौसम खराब होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धुंध के कारण परेशानियां और बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed