{"_id":"61b0aa00bc6da61f6c680f54","slug":"egs-teacher-waiting-to-become-regular-for-16-years-met-cm-regarding-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 साल नियमित होने के इंतजार में ईजीएस शिक्षक, मांग को लेकर सीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 साल नियमित होने के इंतजार में ईजीएस शिक्षक, मांग को लेकर सीएम से मिले
Wed, 08 Dec 2021 06:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Dec 2021 06:20 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश ईजीएस शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि संघ के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को फिर से प्रदेश के मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव से भी मिला है।
विज्ञापन
ईजीएस शिक्षक (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में वर्ष 2005 से दर्जनों एजूकेशन गारंटी योजना (ईजीएस) में अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षक रेगुलर होने के लिए सरकार पर उम्मीद लगाए हैं कि कब उनको भी स्थायी करके न्याय दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने स्कूलों में कुल 401 ईजीएस शिक्षक तैनात किए थे। इनमें से 184 को प्राथमिक स्कूलों में ग्रामीण विद्या उपासक तैनात कर रेगुलर कर दिया था। इनको रेगुलर करने के लिए चार साल की सेवा अवधि पूरा करे के साथ जमा दो कक्षा पास होने की शर्त भी रखी थी।
विज्ञापन
कई शिक्षक इस शर्त को पूरा नहीं कर पाए थे और उनको इस लाभ से वंचित रहना पड़ा। आज भी ऐेसे शिक्षक सरकार पर रेगुलर होने के लिए टकटकी लगाए हैं। इसी इंतजार में ईजीएस शिक्षकों के कई साल बीत गए हैं। हिमाचल प्रदेश ईजीएस शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि संघ के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को फिर से प्रदेश के मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव से भी मिला है। उनसे भी यह मामला उठाया गया है कि इस वर्ग के शिक्षकों को रेगुलर करके राहत दी जाए।
विज्ञापन