हिमाचल में भारी बारिश का कहर, तीन जिलों में बंद किए गए शैक्षणिक संस्थान
हिमाचल में भारी बारिश के चलते तीन जिलों के शैक्षणिक संस्थानाें में बंद घोषित किया गया है। बीती रात से जारी भारी बारिश के चलते चंबा, कांगड़ा और मंडी के कई उप-मंडलों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के तहत कांगड़ा में आज सभी सरकारी और निजी स्कूल कालेज एवं औद्योगिक संस्थान बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने आगामी कुछ घंटों में भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया है।
आपात स्थिति में 1077 पर करें संपर्क
हालांकि, जिला में सभी स्वास्थ्य संस्थान खुले रहेंगे। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति में आपात सेवा नंबर 1077 पर संपर्क करने की अपील की है। वहीं, जिला मंडी के पदर उपमंडल में भी भारी बारिश से स्कूल बंद करने का फैसला लिया है।
हालांकि, यहां स्वास्थ्य संस्थान, कॉलेज सहित अन्य संस्थान खुले रहेंगे। कांगड़ा और चंबा में बादल फटने की भी सूचना है। इसके चलते भारी नुकसान हो गया है। कांगड़ा के नगराेटा सुरियां में भारी बारिश के चलते मलवा के नीचे दबने से गाय की मौत हो गई।