{"_id":"62965bde5b3b276c90733f10","slug":"education-officer-orderd-for-investigation-shimla-news-sml4106686127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा में ही दाल-भात पकाने पर रिपोर्र्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा में ही दाल-भात पकाने पर रिपोर्र्ट तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसुम्पटी प्राथमिक स्कूल का मामला
निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने उपनिदेशक को दिए जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की कसुम्पटी प्राथमिक पाठशाला में तीसरी कक्षा के कमरे में ही मिड डे मील पकाने के मामले पर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा से रिपोर्ट तलब की है। अमर उजाला ने 28 मई के अंक में बच्चे कैसे याद करें पाठ, कक्षा में ही पकता है दाल-भात, शीर्षक से इस मामले को उठाया था।
उपनिदेशक उच्च एवं कार्यवाहक उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अशोक शर्मा ने बीईईओ शिमला से स्कूल की समस्याओं पर रिपोर्ट मांगी। स्कूल में कमरों की कमी के चलते कुछ कक्षाओं के बच्चों एक ही कमरे में बैठाया जाता है। वहीं तीसरी कक्षा के कमरे में बच्चों के साथ ही एक कोने में मिड डे मील पकाया जाता है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल का अलग किचन शेड न होने से कक्षा में गैस सिलिंडर का इस्तेमाल होना घातक साबित हो सकता है। उपनिदेशक ने बीईईओ द्वारा मौखिक तौर पर गिनाई गई समस्या का विवरण लिखित में मांगा है और उन्हें किचन शेड का एस्टिमेट देने तथा इसके लिए जगह मुहैया करवाने को कहा है। स्कूल में 168 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
जल्द निरीक्षण कर लेंगे जायजा : अशोक
उपनिदेशक अशोक शर्मा ने कहा कि वह स्वयं भी स्कूल का जल्द निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे। कहा कि स्कूल को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला स्थित कसुम्पटी से एक क्लास रूम पहले भी दिलवाया है। इसके लिए रास्ता और रेलिंग न होने से दिक्कत हो रही है। रेलिंग लगने के बाद इस कमरे का भी इस्तेमाल शुरू हो जाएगा।