{"_id":"5d501c868ebc3e6cc226a929","slug":"education-minister-suresh-bhardwaj-in-janmanch-karsog-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच में बोले शिक्षा मंत्री- दस से कम बच्चों वाले स्कूलों को बंद करने पर करेंगे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच में बोले शिक्षा मंत्री- दस से कम बच्चों वाले स्कूलों को बंद करने पर करेंगे विचार
Sun, 11 Aug 2019 07:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Aug 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में दस से कम बच्चों वाले स्कूलों को बंद करने पर विचार किया जा रहा है। मंत्री रविवार को करसोग के सेरी बंगलो स्कूल में आयोजित जनमंच के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक वर्ष में अध्यापकों के एक हजार खाली पदों को भरा है।
विज्ञापन
स्कूलों में खाली पदों की शिकायतें आने के बाद उन्होंने शिक्षा उपनिदेशकों को स्कूलों का निरीक्षण करने और युक्तिकरण की संभावना तलाश कर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जनमंच से गरीब की आवाज घर-द्वार ही सुनी जा रही है। उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्करों से राहत दी जा रही है। जनमंच हर महीने लोगों की समस्याओं को जानने और समाधान के लिए प्रदेश के हर जिले में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन