फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   education minister suresh bhardwaj demand more funding for rusa

शिक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में बुलंद की हिमालयन राज्यों की आवाज, उठाई ये मांगे

Tue, 16 Jan 2018 12:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 16 Jan 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
education minister suresh bhardwaj demand more funding for rusa

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने नई दिल्ली में हिमालयन राज्यों की आवाज बुलंद की। हिमाचल के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित सेंट्रल एडवाइजरी बोर्ड ऑफ एजूकेशन की 65वीं बैठक में रूसा, आरएमएसए और एसएसए की फंडिंग बढ़ाने की पैरवी की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल सहित हिमालयन राज्य बॉर्डर पर स्थित हैं। इन राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियां भी अन्य राज्यों से भिन्न हैं। हिमालयन राज्यों की जिम्मेवारी अधिक होने के चलते केंद्र सरकार को फंडिंग बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर की अध्यक्षता में आयोजित सेंट्रल एडवाइजरी बोर्ड ऑफ एजूकेशन की बैठक में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिक्षा क्षेत्र में हिमाचल की ओर से शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नई तबादला नीति का प्रस्ताव भी किया साझा

education minister suresh bhardwaj demand more funding for rusa

बताया कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड और राज्य विश्वविद्यालय में डिग्रियों और डिप्लोमा डिजिटल किए जा रहे हैं। इस योजना के पूरा होते ही विद्यार्थियों को एक क्लिक पर डिग्री-डिप्लोमा मिल जाएंगे। इससे बोर्ड और विश्वविद्यालय प्रबंधन का काम भी कम होगा।

सुरेश भारद्वाज ने शिक्षकों के लिए बनाई जा रही नई तबादला नीति का प्रस्ताव भी साझा किया। कहा कि शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार तबादले करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगने पर विचार कर रही है। नई नीति बनाने के लिए गुजरात, महाराष्ट्र और हरियाणा की तबादला नीति को स्टडी किया जा रहा है।

स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने का बताया प्लान

education minister suresh bhardwaj demand more funding for rusa

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बैठक के दौरान हिमाचल के सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए तैयार किए प्लान को भी साझा किया। कहा कि स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा देने पर बल दिया जा रहा है। स्कूलों में कंप्यूटर और साइंस लैब बढ़ाने की योजना है। वाईफाई की सुविधा भी स्कूलों में दी जाएगी।

आठवीं तक फेल नहीं करने की नीति में मांगा बदलाव
शिक्षा मंत्री ने पहली से आठवीं कक्षा तक फेल नहीं किए जाने की नीति में बदलाव करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक बच्चों के लिए लक्ष्य नहीं रखा जाएगा, तब तक बच्चे शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं होंगे। नवीं और दसवीं के परीक्षा परिणाम खराब रहने का नो डिटेंशन पॉलिसी बड़ा कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed