फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Education Minister Rohit Thakur will interact with school and college students

Himachal: स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

Wed, 15 Feb 2023 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Feb 2023 10:45 AM IST
सार

प्रदेश के स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों से 28 फरवरी को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर संवाद करेंगे। सी क्लासरूम वाले स्कूलों और 75 कॉलेजों को इस बाबत तैयारियां करने के निर्देश जारी हो गए हैं। 

विज्ञापन
Education Minister Rohit Thakur will interact with school and college students
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों से 28 फरवरी को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर संवाद करेंगे। सी क्लासरूम वाले स्कूलों और 75 कॉलेजों को इस बाबत तैयारियां करने के निर्देश जारी हो गए हैं। वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने से पहले मंत्री रोहित ठाकुर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाएंगे। आईसीटी लैब और वर्चुअल क्लासरूम से की जा रही पढ़ाई के बारे में भी मंत्री जानकारी जुटाएंगे। 28 फरवरी को ही शिक्षा विभाग के कामकाज की दूसरी समीक्षा बैठक राज्य सचिवालय में होगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से मंगलवार को सभी कॉलेज प्रिंसिपलों और जिला उपनिदेशकों को इस बाबत दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्कूल-कॉलेजों में वर्चुअल क्लासरूम और आईसीटी लैब के सभी उपकरणों को दुरूस्त करने को कहा गया है। ताकि संवाद वाले दिन कोई परेशानी न आए। शिक्षण संस्थानों में इंटरनेट कनेक्टिविटी को भी जांचने के लिए कहा गया है। अगर किसी संस्थान में इस बाबत कोई समस्या है तो उसकी जानकारी जल्द से जल्द शिक्षा निदेशालय के ध्यान में लाने को कहा गया है।

विज्ञापन


शिक्षकों को अनिवार्य तौर पर बायोमेट्रिक से ही लगानी होगी हाजिरी
उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल और कॉलेजों के शिक्षकों को अनिवार्य तौर पर बायोमीट्रिक मशीनों के माध्यम से ही रोजाना हाजिरी लगाने के फिर निर्देश जारी किए हैं। विभागीय निर्देशों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई के प्रति चेताया गया है। 22 फरवरी तक कॉलेज प्रिंसिपलों और जिला उपनिदेशकों से इस बाबत रिपोर्ट भी मांगी गई है। जिन शिक्षण संस्थानों में बायोमीट्रिक मशीन नहीं लगी है या खराब है। इसकी जानकारी पांच दिनों के भीतर देने को कहा गया है।
विज्ञापन


 जिला उपनिदेशकों से बैठक करेंगे उच्च शिक्षा निदेशक
उच्च शिक्षा निदेशालय में वीरवार को विभागीय कामकाज की समीक्षा होगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी जिला उपनिदेशक शामिल होंगे। मंगलवार को शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी में जिला उपनिदेशकों को शिक्षकों-गैर शिक्षकों के रिक्त पदों, स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या का ब्योरा लाने को कहा गया है। विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की नवीनतम स्थिति, अभी तक खर्च किए गए बजट, बायोमीट्रिक हाजिरी से संबंधित जानकारी भी साथ लाने को कहा गया है। प्रदेश के सामान्य और दुर्गम क्षेत्रों में रिक्त पदों का ब्योरा भी जिलों से मांगा गया है। इन सभी बिंदुओं को लेकर शिक्षा निदेशालय में बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने किया हिम टेक्स्ट ऐप का शुभारंभ
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने  राज्य सचिवालय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुटू की बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र हर्षित भंडारी की ओर से विकसित एक निशुल्क सोशल नेटवर्किंग ऐप हिम टेक्स्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस ऐप को बड़े पैमाने पर डाटा साझा करने के लिए विकसित किया गया है। यह विशेष फीचर से लैस है, जो उपयोगकर्ता की गोपनीयता को सुनिश्चित करेगा। हर्षित भंडारी ठियोग जिले के कुमारसैन से संबंधित हैं। मंत्री रोहित ठाकुर ने हर्षित भंडारी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दृढ़ संकल्प और मेहनत का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed